फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar khurja bypass will four lane

बुलंदशहर-खुर्जा बाईपास होगा फोर लेन छह महीने बाद फर्राटा भरेंगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar khurja bypass will four lane
बुलंदशहर-खुर्जा बाईपास होगा फोर लेन छह महीने बाद फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन

बुलंदशहर। करीब दो करोड़ की लागत से बुलंदशहर-खुर्जा बाईपास को फोर लेन किया जाएगा। बीडीए ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। करीब दो किलोमीटर लंबे इस बाईपास के चौड़ीकरण से हजारों वाहन चालकों को लाभ मिलेगा।
वलीपुरा नहर के मुख्य पुल से एनएच 91 तक सड़क चौड़ीकरण न होने से लोग परेशान हैं। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन खुर्जा, अलीगढ़, आगरा, जेवर की ओर यात्रा करते हैं। ट्रैफिक अधिक और सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण दुघर्टना का खतरा बना रहता है। अब बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने इस मार्ग के चौड़ीकीरण का फैसला लिया है। करीब दो किमी की सड़क निर्माण के लिए 1.87 करोड़ की धनराशि से चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर और लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। इससे रात में वाहन चालकों को होने वाली समस्या से भी निजात मिल सकेगी। सड़क फोरलेन होने से दुघर्टनाओं का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन

दिसंबर तक पूरा होगा काम
सड़क चौड़ीकरण के लिए बीडीए अधिकारियों ने ठेकेदार को छह माह का समय दिया है। इस दौरान चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर लगाने और लाइटिंग का कार्य भी पूरा किया जाना है। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से लेकर दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह सभी कार्य पूरे किए जाएंगे। सड़क सुनसान होने के कारण वहां से गुजरने के दौरान वाहन चालकों को भय लगता था, लेकिन अब लाइट लगने के कारण सड़क पूरी तरह जगमग रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर के पुलों का अभी चौड़ीकरण नहीं
वलीपुरा नहर पर बने दोनों मुख्य पुल का फिलहाल चौड़ीकरण नहीं किया जाएगा। इसके लिए बीडीए अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए पुल निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से अनुमति लेनी होगी। साथ ही पुल निर्माण पर बड़ी रकम खर्च होगी। धनराशि के अभाव में फिलहाल पुल के चौड़ीकरण का कार्य नहीं कराया जाएगा। जबकि पुल से आगे सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।

तय समय में होगा काम
कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्यादेश जारी किए गए हैं। साल के अंत तक कार्य पूरा करने का समय ठेकेदार को दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण और लाइटें लगने से वाहन चालकों को सहूलियत होगी। - नीरज गुप्ता, प्रभारी सचिव, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed