फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar khanpur wife rape

छह माह पूर्व थाने में हुई थी शादी, पति पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar khanpur wife rape
छह माह पूर्व थाने में हुई थी शादी, पति पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
विज्ञापन

खानपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाना परिसर में सात माह पूर्व युवक के साथ सात फेरे लिए थे, अब उसी पति और जेठ के खिलाफ दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
31 मई को क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक पर तीन साल तक विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी युवक की कृषि विभाग में सरकारी नौकरी भी लग गई है, लेकिन वह उससे शादी करने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर थाना परिसर स्थित मंदिर में विवाह संपन्न कराया था। वहीं, मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर खानपुर थाने में आरोपी पति व जेठ पर विवाह के सात माह बाद दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है साथ ही बयान दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आठ दिन बाद ही चली गई थी मायके
आरोपी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी शादी के 8 दिन बाद ही घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी। इसके बाद उसने पति व अन्य ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीडन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। बाद में महिला ने मामले का निपटारा करने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की थी। मांग पूरी ना होने पर फिर से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - अलका सिंह, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed