फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

Bulandshahar News: चार दिन से लापता युवक की हत्या, शिनाख्त छिपाने को जलाया चेहरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
चार दिन से लापता युवक की हत्या, शिनाख्त छिपाने को जलाया चेहरा
विज्ञापन

स्याना। थाना क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर निवासी चार दिन से लापता युवक का शव गांव मांकड़ी स्थित एक बाग के निकट मंगलवार दोपहर को नाली में पड़ा हुआ मिला। युवक की हत्या कर शव के चेहरे व अन्य हिस्से को जलाया गया है। जिससे कि उसकी शिनाख्त न हो सके। हालांकि, पुलिस ने शिनाख्त के बाद मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव निवासी दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गांव वैरा फिरोजपुर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक उर्फ सोनू त्यागी बेरोजगार था। परिजनों ने बताया कि गत 16 दिसंबर को वह गांव से आनंदा डेयरी में नौकरी ढूंढने के लिए जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन, वह वहां नहीं पहुंचा और न ही अपने घर रात तक वापस लौटा। जिसके बाद परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। जिसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने पर उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी। वहीं, मंगलवार दोपहर को थाना क्षेत्र के गांव मांकड़ी के जंगल में एक आम के बाग के निकट नाली में एक युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेेकिन, करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त अभिषेक उर्फ सोनू त्यागी के रूप में हो सकी। परिजनों ने भी मौके पर पहुंच कर मृतक की शिनाख्त की। मृतक के सिर व शरीर के अन्य हिस्से को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने मृतक की शिनाख्त न हो सके, इस कारण शव को जलाने का प्रयास किया है। वहीं, परिजनों ने मामले में गांव निवासी आरोपी युवक मोहित व दीपक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन, आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जानवरों ने नोंचा शव
शव की हालत काफी बुरी थी। उसका सिर, चेहरा व ऊपर का अन्य हिस्सा जली हुई अवस्था में था। जबकि, दोनों पैर किसी जंगली जानवर के द्वारा नोंचे जाना प्रतीत हो रहा था। शव से आ रही दुर्गंध से पुलिस अनुमान लगा रही है कि युवक कि 16 दिसंबर को ही हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य
शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ सीओ स्याना वंदना शर्मा भी मौके पर पहुंच गईं। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, देर शाम एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। साथ ही उन्होंने अधीनस्थों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर राजफाश करने के निर्देश दिए हैं। हत्या किस तरह की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
गांव में एक दिन पहुंचे थे आरोपी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 16 दिसंबर को कुछ ग्रामीणों ने सोनू को आरोपियों के साथ देखा था। लेकिन, उस रात आरोपी गांव में नहीं आए थे। हालांकि, 17 दिसंबर को आरोपी कुछ देर के लिए गांव पहुंचे थे। लेकिन, उसके बाद से वह दोनों फिर फरार हो गए। ग्रामीणों ने भी दोनों को उस दिन के बाद से नहीं देखा है। हालांकि, अधिकारी जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासे की बात कह रहे हैं।

मामले में तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता से विभिन्न पहलूओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed