{"_id":"6341b256b5a78605ad40a9ff","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd245740778","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत के थमने से दर्जन भर ट्रेने हुईं लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत के थमने से दर्जन भर ट्रेने हुईं लेट
सार
वंदे भारत के थमने से दर्जन भर ट्रेने हुईं लेटखुर्जा जंक्शन।जिससे चलती हुई ट्रेन में अचानक झटके लगने से यात्री भी घबरा गए।यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अफसरों ने दिल्ली से स्पेशल ट्रेन मंगाकर करीब 1200 यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वंदे भारत के थमने से दर्जन भर ट्रेने हुईं लेट
खुर्जा जंक्शन। वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार सुबह दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही थी। करीब 7.25 बजे दनकौर और वैर स्टेशन के बीच में ट्रेन की बोगी संख्या 188322 का ब्रेक अचानक जाम हो गया। जिससे चलती हुई ट्रेन में अचानक झटके लगने से यात्री भी घबरा गए। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रेन पटरी से नहीं उतरी और न ही ट्रेन की बोगियां क्षतिग्रस्त हुईं।
इस दौरान पोर्टर की सूझ बूझ के बाद ट्रेन को रोक लिया गया। ट्रेन के अचानक ब्रेक जाम होने की सूचना से रेलवे अफसर भी परेशान हो गए। टेक्नीशियन से लेकर अफसर, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ब्रेक को ठीक करने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब आधा घंटे बाद ट्रेन को लोको पायलट के जरिए खुर्जा जंक्शन पर लाया गया। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अफसरों ने दिल्ली से स्पेशल ट्रेन मंगाकर करीब 1200 यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। हालांकि, बाद में खुर्जा जंक्शन, अलीगढ़ और टूंडला के टेक्नीशियनों ने खुर्जा जंक्शन पहुंच कर वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच के ब्रेक में आई कमी को दूर किया। शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रेन को वापस दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
करीब साढ़े पांच घंटे परेशान रहे यात्री
वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार करीब 1200 यात्रियों को दिल्ली से स्पेशल ट्रेन मंगाकर करीब 5.30 घंटे बाद 12.58 बजे वाराणसी के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्री इधर-उधर टहलते और परेशान नजर आए। कई यात्री वाराणसी की यात्रा और दर्शन के लिए जा रहे थे तो कुछ अपने बिजनेस व अन्य काम से वंदे भारत एक्सप्रेस से वाराणसी जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन समेत दर्जन भर पैसेंजर ट्रेनें हुई लेट
वंदे भारत के ब्रेक जाम हो जाने के कारण करीब आधा घंटे तक ट्रेन दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। ट्रेन के रेलवे ट्रैक पर खड़े रहने के कारण भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस 20 मिनट लेट हुई। भुवनेश्वर एक्सप्रेस को खुर्जा जंक्शन पर रोका गया। वहीं सुबह के समय में अलीगढ़ से दिल्ली के लिए बड़ी संख्या में पैसेंजर ट्रेनें चलती है। ट्रैक बाधित होने के कारण करीब एक दर्जन पैसेंजर ट्रेनें करीब आधा घंटे तक लेट हुईं और यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
चार बोगियां साथ होने के कारण बदली गई पूरी ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस की जिस बोगी के ब्रेक जाम हुए, वह बोगी ट्रेन के मध्य में लगी हुई थी। साथ ही इससे कुल चार बोगियां साथ में जुड़ी हुई थीं। ऐसे में किसी एक बोगी को ही नहीं निकाला जा सकता था। इसके लिए चार बोगियों को ही अलग करना पड़ता, जिससे यात्रियों को काफी समस्या होती। इसके चलते विभागीय अफसरों ने यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर उन्हें रवाना किया।
ये बोले यात्री......
लेट होने से काम हो गया खराब
- एक जरूरी कार्य से दिल्ली से प्रयागराज जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। लेकिन ट्रेन के खराब होने के कारण समय से नहीं पहुंचने के कारण उसका कार्य बिगड़ गया है। कार्य के नहीं होने पर उन्हें भविष्य में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। - विनय, यात्री
रूस से आई थी घूमने, जा रही थीं वाराणसी
वंदेभारत एक्सप्रेस में दिल्ली से काफी विदेशी यात्री भी वाराणसी तक का सफर तय करते हैं। रूस से परिवार के साथ घूमने आई महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ भारत आई हैं। परिवार में छोटे बच्चे भी है। वाराणसी की यात्रा पर हैं, ट्रेन के खराब होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। - रूसी, यात्री
दोपहर तक पहुंचना था वाराणसी
किसी जरूरी कार्य से दोपहर दो बजे तक वाराणसी पहुंचना था। ट्रेन के खराब होने के कारण वह समय नहीं पहुंच सकेंगे। जिससे उनका कार्य बाधित होगा। समय के साथ-साथ उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। - जेएसएस शुक्ला, यात्री
टाल-मटोल करते रहे अफसर
वाराणसी जाने के लिए सुबह दिल्ली से ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन के खराब होने के बाद से ही रेलवे अफसर जल्द ही दूसरी ट्रेन मंगाकर रवाना करने की बात करते रहे। लेकिन, दूसरी ट्रेन से यात्रियों को रवाना करने में 5.30 घंटे का समय लग गया। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। - रंजन सिंह वालिया, यात्री
- वंदे भारत एक्सप्रेस के ब्रेक जाम होने पर एक्सप्रेस को लोको पायलट के जरिए खुर्जा जंक्शन पर लाकर यात्रियों को अन्य ट्रेन में शिफ्ट कर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया है। ट्रेन को टेक्नीशिन के द्वारा सही करने के बाद दिल्ली रवाना कर दिया गया है। - घनश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, खुर्जा जंक्शन