फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

विवि की परीक्षा में फिर नौ नकलची पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
विवि की परीक्षा में फिर नौ नकलची पकड़े
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से करवाई जा रही परीक्षा में सख्ती के बावजूद छात्र नकल करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। मंगलवार को दो उड़न दस्तों की टीम ने चार कॉलेजों में निरीक्षण किया जिसमें नकल करते हुए नौ छात्रों को पकड़ा। इन छात्रों के हाथों पर उत्तर लिखे मिले। एक परीक्षा केंद्र पर छात्र प्रश्नपत्र बदलकर नकल करते पाए गए। उड़न दस्ते की टीम ने इन सभी छात्रों के केस बनाकर विवि को रिपोर्ट भेज दी है।

चौधरी चरण सिंह विवि की स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं 37 परीक्षा केंद्रों पर चल रही हैं। परीक्षाओं में नकल न हो, इसके लिए विवि ने उड़न दस्तों का गठन किया है। उड़न दस्ते के सदस्य डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. शरद कुमार और डॉ. मिथलेश ने बताया कि मंगलवार को जिले के परीक्षा केंद्रों पर टीम की ओर से निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएवी पीजी कॉलेज में तीसरी पाली में एमए प्राइवेट में पांच छात्रों के पास से नकल मिली। इन छात्रों ने हाथों पर नकल लिख रखी थी और पर्चियां भी बरामद हुई हैं। कुछ छात्रों के पास स्मार्ट वॉच भी मिलीं। इसके अलावा खुर्जा के एनआरईसी डिग्री कॉलेज में एमए राजनीति शास्त्र के पेपर में एक छात्रा ने प्रवेश पत्र पर ट्रेसिंग कर रखा था और बारीकी से उस पर नकल लिखी हुई थी। आईपी पीजी कॉलेज प्रथम परिसर में बीकॉम के एक परीक्षार्थी के पास से नकल मिली। इसी तरह खुर्जा रोड स्थित ब्रह्मानंद महाविद्यालय में बीकॉम के दो परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र पर उत्तर लिख रखे थे और अदला-बदली कर नकल कर रहे थे। टीम ने दोनों परीक्षार्थियों को पकड़ कर पेपर जब्त कर लिए। टीम सदस्यों ने बताया कि सभी नौ नकल करने वाले छात्रों के केस बनाकर विवि को भेज दिया है। उड़न दस्ते की दूसरी टीम में डॉ. छाया चौधरी, डॉ. अनामिका और डॉ. राधा शामिल रहीं। जिले में परीक्षा के दौरान इससे पहले भी कई छात्र नकल करते हुए पकड़े जा चुके हैं। बीबीनगर क्षेत्र के गांव निसुर्खा स्थित बाबा बंसीधर बालिका महाविद्यालय में सामूहिक नकल कराने का भी भंडाफोड़ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed