फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

मुंडन संस्कार ने मुनींद्र के परिवार को दिया जीवनभर का दर्द

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
मुंडन संस्कार ने मुनींद्र के परिवार को दिया जीवनभर का दर्द
विज्ञापन

अनूपशहर। एक वर्षीय मासूम दक्ष का मुंडन संस्कार ने अलीगढ़ के जलालपुर के मुनींद्र परिवार को जीवनभर का दर्द दे गया। दक्ष की मां अभी लापता है। बुआ नीरज और उनके इकलौते बेटे ऋतिक की मौत हो चुकी है।
हादसे के बाद मुनींद्र और परिवार के अन्य लोग रो-रोकर बेहाल थे। उनका करुण क्रंदन देखकर घाट पर मौजूद दूसरे लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। मुनींद्र खुशी-खुशी अपने बेटे दक्ष का मुंडन कराने आया था। उसके साथ मथुरा से बहन नीरज और उसका बीए में पढ़ रहा बेटा ऋतिक भी आया था। मुनींद्र की खुशियों पर जैसे किसी की नजर लग गई हो। उसके साथ बहन का परिवार भी उजड़ गया। ऋतिक परिवार का इकलौता बेटा था। मां के साथ उसकी भी मौत हो गई। मुनींद्र की पत्नी, भाभी और चचेरे भाई का देर शाम तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

सीएम तक जानकारी पहुंचने पर दौड़े अधिकारी
गंगा में स्नान के दौरान हुए हादसे की सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अनूपशहर की ओर दौड़ लगा दी। डीएम-एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। डूबे हुए लोगों की तलाश में पीएसी की प्लाटून और अतिरिक्त गोताखोर भी लगाए गए हैं। डीएम ने इस तरह के हादसे रोकने के लिए जल की गहराई से पहले ही लाल झंडी लगाते हुए पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed