{"_id":"6261b1816e6932071608074b","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2372443159","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या की कोशिश, दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या की कोशिश, दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही आरोपी पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। नगर के मोहल्ला रूकन सराय निवासी शबनम ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ वक्त पहले उसका निकाह शिकारपुर के मुफ्तीवाड़ा निवासी शाहरुख के साथ हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। साथ ही दहेज में नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि कई बार उसके साथ मारपीट की गई। ससुराल वालों ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। बीते दिनों दहेज की मांग पूरी न होते देखकर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।