फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

50 हजार का इनामी बावरिया सावल गुजरात से गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar
50 हजार का इनामी बावरिया सावल गुजरात से गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसटीएफ नोएडा ने बावरिया गिरोह के 50 हजार के इनामी बदमाश सुनील उर्फ सावल को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। सुनील उर्फ सावल तीन सल पूर्व जनपद न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिसकी तलाश में जनपद पुलिस तीन साल से खाक छान रही थी। 15 जनवरी 2019 की दोपहर को जिला न्यायालय परिसर से पेशी के लिए ले जाने के दौरान सांवल उर्फ सुनील बावरिया निवासी जौरा जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) फरार हो गया था। मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी प्रवीण, अजय एवं दीपक को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से पुलिस टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थीं। आईजी मेरठ जोन द्वारा आरोपी बावरिया सुनील के लगातार फरार रहने पर उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। एसटीएफ नोएडा में नियुक्त उपनिरीक्षक अक्षय पीके त्यागी को 18 अप्रैल को सूचना मिली कि बुलंदशहर का 50 हजार का इनामी सुनील उर्फ सांवल बावरिया इस वक्त गुजरात के जिला सुरेंद्रनगर में छिपकर रह रहा है। सूचना पर एसटीएफ और नगर कोतवाली पुलिस के निरीक्षक राजेंद्र कुमार ओजस्वी गुजरात के जिला सुरेंद्रनगर पहुंचकर राजसीतापुर के गांव भारद के पास से सुनील उर्फ सांवल को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि सुनील उर्फ सांवल बावरिया बुलंदशहर न्यायालय से फरार होने के बाद मध्य प्रदेश, गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर छिपकर और नाम बदल कर रहा था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

कुछ साथी मुठभेड़ में हो चुके ढेर
आरोपी सुनील उर्फ सावल के साथ विभिन्न वारदातों में शामिल गैंग के कुख्यात सदस्य बबलू उर्फ गंजा, अजय उर्फ कालिया और अनिल जूथरा पूर्व में ही अलग-अलग मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed