{"_id":"625d99db3304e75afd7bb0c5","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd23709621","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजीपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजीपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजीपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या
बुगरासी/स्याना। कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति, ससुर व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नेकनामपुर नानई निवासी उदयवीर ने तहरीर देकर बताया कि पुत्री पिंकी का विवाह चार मई 2021 को क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी संदीप कुमार के साथ किया था। कोरोना काल में शादी होने के कारण घरेलू सामान न लेकर बेटी के ससुराल वालों ने दस लाख रुपये नकद लिए थे। शादी के बाद पिंकी का पति संदीप, सुसर राजपाल सिंह व सास कुसुम देवी और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी ना होने पर तीनों आए दिन पिंकी की पिटाई करने लगे। कई बार समझाने के बाद भी बेटी के ससुराल वाले नहीं माने। उनकी जमीन गांव से निकलने वाले मार्ग में चली जाने की जानकारी मिलने पर संदीप अपने माता पिता के साथ मिलकर 30 लाख रुपये की मांग करने लगा।
मांग पूरी नहीं होने पर पिंकी को और अधिक परेशान किया जाने लगा। रविवार दोपहर बेटी ने फोन कर कहा था कि पापा मुझे यहां से ले जाओ नहीं तो यह लोग मुझे मार देंगे। शाम को बेटी को लेने पहुंचा तो पिंकी घर में मृत अवस्था में पड़ी थी। ससुराल वाले फरार थे। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव जमीन पर पड़ा हुआ था और गले पर चोट के निशान भी हैं। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।