{"_id":"625d99da40e07c5bab00fd9d","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2370961128","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने फेसबुक पर बनाई एसएसपी की फर्जी आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने फेसबुक पर बनाई एसएसपी की फर्जी आईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने फेसबुक पर बनाई एसएसपी की फर्जी आईडी
बुलंदशहर। साइबर ठग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। साइबर ठगों ने पुलिस कप्तान की फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर उनके परिचितों से ठगी की कोशिश की है। एसएसपी ने परिचितों को सचेत करते हुए आरोपियों का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया है।
बीते कुछ दिनों में साइबर ठगों द्वारा आम लोगों समेत कई राजनेताओं और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी की जा चुकी है। हालांकि, फर्जी आईडी बनाने के अधिकांश मामले में पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिल सकी है। इस बार किसी ठग ने सोशल साइट फेसबुक पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह की फर्जी आईडी बना ली और उनके परिचितो को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी। कुछ परिचितों से जानकारी मिलने पर एसएसपी ने अपनी आईडी से लोगों को सचेत किया। इसके अलावा एसएसपी ने मामले की जांच कर आरोपी का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया है।