{"_id":"625d99d86bc794256c6d60aa","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2370960116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीमखेड़ा रोड पर फैक्टरी के अंदर चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीमखेड़ा रोड पर फैक्टरी के अंदर चौकीदार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमखेड़ा रोड पर फैक्टरी के अंदर चौकीदार की हत्या
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में गांव नीमखेड़ा रोड स्थित ट्रांसफार्मर और मोटर पार्ट्स सही करने की फैक्टरी में रविवार रात चौकीदार की हत्या कर दी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चौकीदार पर सोते वक्त हमला बोला गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चावली निवासी नरपत सिंह (60) नीमखेड़ा रोड स्थित ट्रांसफार्मर और मोटर पार्ट्स सही करने वाली फैक्टरी में चौकीदार थे। वह करीब पांच वर्ष से यहां चौकीदारी कर रहे थे। रात में फैक्टरी पर ही सोया करते थे। फैक्टरी में उनके अलावा एक अन्य चौकीदार और दो गनमैन की भी तैनाती थी। बीते कुछ दिनों से बीमारी के चलते एक चौकीदार नहीं आ रहा था। रविवार रात को नरपत सिंह व दो गनमैन फैक्टरी में मौजूद थे। रात को खाना खाने के बाद नरपत अपनी चारपाई पर सोने के लिए गए। सोमवार सुबह उनका शव चारपाई से पांच से छह मीटर दूर फर्श पर पड़ा हुआ मिला। उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि नरपत की हत्या चारपाई पर ही सोते वक्त की गई। सिर पर वार होते ही उनकी आंख खुली होगी और वह कुछ कदम चलकर फर्श पर जा गिरे। चारपाई के बिस्तर पर सिरहाने की तरफ काफी खून फैला हुआ था। बिस्तर से करीब पांच मीटर दूर जहां शव पड़ा था वहां भी काफी मात्रा में खून बहा था। पुलिस ने मृतक के पुत्र अमित की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
फैक्टरी में मौजूद दूसरे कर्मचारियों को कैसे नहीं लगी भनक
फैक्टरी में नरपत के अलावा एक गनमैन उसके बिस्तर से करीब 15 मीटर दूरी पर ही सोया हुआ था। एक गनमैन की तैनाती मुख्य द्वार पर थी। सवाल है कि वारदात की भनक उन्हें क्यों नहीं लगी? पुलिस का मानना है कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति वारदात को अंजाम देता तो वह मुख्य द्वार से नहीं आ सकता था। वहां पहले से ही एक गनमैन तैनात था। घटनास्थल के पास कोई लूटपाट भी नहीं की गई है।
फैक्टरी में लगे सीसीटीवी भी हैं खराब
फैक्टरी में विभिन्न स्थानों पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वारदात के बाद जब पुलिस ने इनकी फुटेज देखनी चाही तो जानकारी मिली कि यह सब खराब पड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने वारदात स्थल से बीटीएस उठाया है।
कोट
गहनता से विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी