फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

जिले की पांच सहकारी समितियों में खुलेंगे पेट्रोल पंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar
जिले की पांच सहकारी समितियों में खुलेंगे पेट्रोल पंप
विज्ञापन

बुलंदशहर। साधन सहकारी समितियों की खस्ताहाल होती जा रही स्थिति को संवारने की दिशा में अब सरकार नया प्रयोग कर रही है। सरकार ने भारत पेट्रोलियम के साथ अनुबंध कर अपनी उन समितियों की जमीन को लीज पर देने का फैसला लिया हे, जहां पर पेट्रोल पंप की संभावना है। इसे लेकर जिले में पांच सहकारी समितियों का चयन हो चुका है। इन समितियों में भारत पेट्रोलियम अपना पंप खोलेगा और बिक्री के हिसाब का तीन रुपये प्रति लीटर समिति को भुगतान करेगा।
उप निबंधक सहकारी समिति आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 147 सहकारी समिति हैं। यहां पर यूरिया, डीएपी, एनपीके और अन्य सामान की बिक्री की जाती है। इसके बाद भी सहकारी समितियों की आय काफी कम है। इसे लेकर पिछले दिनों सरकार ने भारत पेट्रोलियम के साथ एक साथ एक करार किया। इसके तहत जिन समितियों के पास खुद की जमीन है और वहां पेट्रोल पंप खोले जाने की संभावना है। वहां की जमीन बीपीसीएल ने लीज पर लेने का करार किया है। इसे लेकर जिन समितियों में बीपीसीएल अपना पंप लगाएगा वहां पर वह जितना तेल बेचता है उसके प्रति लीटर के हिसाब से तीन रुपया प्रति लीटर समिति को देना होगा। इससे समिति की आमदनी होगी। समितियों में नियुक्त कर्मचारियों की पगार वहां की आय पर निर्भर करती है। पहले समितियों पर अच्छी आय होती थी, लेकिन अब स्थिति यह है कि सिर्फ उर्वरक बिक्री के कमीशन से ही समितितयों के कर्मचारियों की पगार निकल पा रही है। तमाम समितयां ऐसी हैं जो घाटे में चल रही हैं। कर्मचारियों की कगार निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

इन पांच समितियों का हुआ चयन
सहकारी संघ लि. बेलौन विकास खंड डिबाई, साधन सहकारी समिति लि. दौलतपुर खुर्द विकास खंड दानपुर, किसान सेवा सहकारी समिति लि. सैदपुर विकास खंड बीबीनगर, किसान सेवा सहकारी समिति लि. बीबीनगर विकास खंड बीबीनगर और साधन सहकारी समिति लि. धराऊ विकास खंड खुर्जा को पेट्रोल पंप खोलने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी विभाग ने जिले से भेजे से आठ समितियों के नाम
जिले से पेट्रोल पंप खुलवाने के लिए साधन सहकारी समिति लि. कैलावन विकास खंड शिकारपुर, सहकारी संघ लि. औरंगाबाद विकास खंड लखावटी, डीसीएफ बुलंदशहर सहकारी शीतगृह जहांगीराबाद, सहकारी संघ लि. बेलौन विकास खंड डिबाई, साधन सहकारी समिति लि. दौलतपुर खुर्द विकास खंड दानपुर, किसान सेवा सहकारी समिति लि. सैदपुर विकास खंड बीबीनगर, किसान सेवा सहकारी समिति लि. बीबीनगर विकास खंड बीबीनगर और साधन सहकारी समिति लि. धराऊ विकास खंड खुर्जा के नामों की सूची भेजी गई थी।
मनोज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed