{"_id":"5d3358dd8ebc3e6d1f61ac85","slug":"bulandshaahr-news-bulandshahr-news-gbd1806231174","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशान ग्रामीणों ने किया एसडीएम का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशान ग्रामीणों ने किया एसडीएम का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेशान ग्रामीणों ने किया एसडीएम का घेराव
बुलंदशहर। राशन डीलर की शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद एसडीएम सिकंदराबाद का घेराव किया। लोगों ने बताया कि डीलर राशन वितरण में गड़बड़ी करता है और राशन कम ही देता है।
सिकंदराबाद तहसील के एक गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी बीच एसडीएम सिकंदराबाद वहां पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने उनका घेराव कर दिया। ग्रामीण सरजीत सिंह ने बताया कि राशन डीलर खाद्यान्न का सही से वितरण नहीं करता है। 24 जून को एसडीएम सिकंदराबाद से दस्तावेजों के आधार पर शिकायत की, लेकिन मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस अवसर पर पीसता देवी, अनीता देवी, लज्जा, दर्शन, सरोज, सपना, सत्तो, बाला, नीरज, हरवीन सिंह, भारत, पप्पू, गोपाल समेत दर्जनों ग्रामीण थे।
ग्रामीणों ने शिकायत की है, उसकी जांच की जाएगी। अगर आरोप सही है तो राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- रविशंकर, एसडीएम सिकंदराबाद