फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandsahar news

500 करोड़ की लागत से बुलंदशहर-गढ़ मार्ग होगा फोरलेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
500 करोड़ की लागत से बुलंदशहर-गढ़ मार्ग होगा फोरलेन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जल्द ही बुलंदशहर से गढ़ तक का सफर सुहाना होने जा रहा है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब 499.20 करोड़ रुपये की लागत से गढ़ तक फोरलेन सड़क बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुलंदशहर से स्याना होते हुए गढ़ तक का सर्वे पूरा कर डीपीआर भेज दी है। करीब 49 किलोमीटर तक की सड़क फोरलेन होनी है। अफसरों के अनुसार शासन से स्वीकृति मिलते ही सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
सब कुछ सही रहा तो बुलंदशहर से स्याना होते हुए गढ़ तक का सफर बेहतर होने वाला है। इस रास्ते को दो लेन के स्थान पर अब फोरलेन करने की योजना पर कार्य चल रहा है। करीब पचास किलोमीटर फोरलेन के लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब पांच सौ करोड़ का बजट बनाकर शासन को भेजा है। बता दें कि अभी गढ़ तक जाने के लिए औरंगाबाद, स्याना होकर जाना होता था। जिसके चलते करीब दो घंटे से अधिक का समय लगता था। लेकिन इस फोरलेन बनने के बाद वहीं, सफर सवा से डेढ़ घंटे में ही पूरा हो जाएगा। क्योंकि अभी तक जाम व अन्य कारण से देरी होती थी, लेकिन फोरलेन बनने के बाद इन सबसे छुटकारा मिल जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अफसरों की मानें तो अभी यह तय नहीं हुआ है कि इसके लिए बाईपास बनाया जाएगा अथवा औरंगाबाद के बीच से फोरलेन बनाया जाएगा। बताया कि वर्ल्ड बैंक ने फोरलेन का सर्वे एजिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से करा लिया गया है। उन्होंने इसका डीपीआर बनाकर शासन को भेज दिया है। वर्ल्ड बैंक के ऋण से प्रस्तावित उत्तर प्रदेश कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेंट परियोजना के अंतर्गत इस मार्ग को बनाया जाएगा। जिससे फोरलेन बनने में कोई परेशानी न आए। यह फोरलेन नगर के शिकारपुर तिराहे से बनना शुरू होगा।
विज्ञापन

फोरलेन के दोनो साइड होगी हरियाली
अफसरों ने बताया कि फोरलेन के दोनों साइडों में सौंदर्यीकरण को देखते हुए हरियाली का भी पूरा इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए पेड़ व फुलवारी लगाई जाएगी। बताया कि इसके लिए कई ठेकेदारों से भी वार्ता चल रही है। वहीं बताया कि 49 किमी लंबे इस फोरलेन मार्ग पर तीन से चार सार्वजनिक शौचालय भी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। जिससे राहगीरों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर 53 दुकान मालिकों को भेजा नोटिस
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन जगदीश कुमार ने बताया कि फोरलेन बनने से पहले ऐसे कई दुकानदार चिन्हित किए गए थे जिन्होंने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था। 53 दुकान मालिकों को रोड साइड कंट्रोल एक्ट के उल्लंघन के तहत नोटिस जारी किए गए है। उनको समय भी दिया गया है कि वह अपने आप अपना अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा विभाग जब अतिक्रमण हटवाएगा तो उसका खर्चा भी दुकान मालिकों से ही वसूला जाएगा। बताया कि यह नोटिस दो बार में दिए गए हैं। वहीं, नोटिस मिलने के बाद से संबंधित दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed