{"_id":"61e5aaa1435e1f390952c68c","slug":"bulanddshahr-news-bulandshahr-news-gbd23283470","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट ने की अभद्रता
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली में एक सहायक शिक्षिका ने मतदान की ड्यूटी के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट पर अभद्रता करने, धमकी देने और उसकी ड्यूटी के रुपये अपने पास रखने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।
सिकंदराबाद के फरीदपुर निवासी सहायक शिक्षिका शिखा सोलंकी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 28 अप्रैल 2021 को उसकी ड्यूटी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगी थी। मतदान केंद्र पर पहुंचकर उसने आवश्यक कार्य पूर्ण किए और पीठासीन अधिकारी से अनुमति लेकर घर पर अकेले मौजूद बच्चों के पास आ गई। इसकी जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह और बीएसए अखंड प्रताप सिंह को भी व्हाटसएप पर भी दे दी गई। आरोप है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह (तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी ब्लाक बुलंदशहर) ने उनको कॉल कर अभद्रता करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। 29 अप्रैल को मतदान की ड्यूटी के बाद उन्होंने सारे चुनावी कार्य किए। इसके बावजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उनका चुनाव ड्यूटी पारिश्रमिक रोककर अपने पास रख लिया। डीएम के निर्देश पर मामले की जांच की गई, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।