{"_id":"5d79378c8ebc3e0149508e15","slug":"bukandshahr-talaak-news-bulandshahr-news-gbd1842199158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में एक लाख और प्लाट न मिलने पर पति ने बोला तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में एक लाख और प्लाट न मिलने पर पति ने बोला तीन तलाक
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव मालागढ़ निवासी एक महिला से उसके पति ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये नगद और एक प्लाट न मिलने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक बोल डाला। पीड़ित ने पति सहित सात के खिलाफ अगौता थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि गांव रशीद ने अपनी पुत्री का निकाह हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ निवासी सरफराज के साथ 11 मार्च 2017 को किया था। शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया गया था। जिससे ससुरालीजन ना खुश थे। वे आये दिन अतिरिक्त दहेज में एक लाख रूपये की नगदी और एक प्लाट की मांग करते थे। कई बार पति अपनी पत्नी के साथ मार्किट करके उसे गांव छोड़ जाता था। काफी समझाने के बाद फिर उसे ले जाता था। दो मई की शाम को पति ने अपने परिजनों के सामने पत्नी की पिटाई करके उसे तीन तलाक बोल दिया और उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित ने घटना के संबंध में पति समेत सात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित साजिदा की तहरीर के आधार पर पति सरफराज, ससुर यासीन, सास शकीला समेत सात के खिलाफ तीन तलाक की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- जयप्रकाश चौबे इंस्पेक्टर अगौता