फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bukandshahr talaak news

दहेज में एक लाख और प्लाट न मिलने पर पति ने बोला तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bukandshahr talaak news
दहेज में एक लाख और प्लाट न मिलने पर पति ने बोला तीन तलाक
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव मालागढ़ निवासी एक महिला से उसके पति ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये नगद और एक प्लाट न मिलने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक बोल डाला। पीड़ित ने पति सहित सात के खिलाफ अगौता थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि गांव रशीद ने अपनी पुत्री का निकाह हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ निवासी सरफराज के साथ 11 मार्च 2017 को किया था। शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया गया था। जिससे ससुरालीजन ना खुश थे। वे आये दिन अतिरिक्त दहेज में एक लाख रूपये की नगदी और एक प्लाट की मांग करते थे। कई बार पति अपनी पत्नी के साथ मार्किट करके उसे गांव छोड़ जाता था। काफी समझाने के बाद फिर उसे ले जाता था। दो मई की शाम को पति ने अपने परिजनों के सामने पत्नी की पिटाई करके उसे तीन तलाक बोल दिया और उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित ने घटना के संबंध में पति समेत सात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित साजिदा की तहरीर के आधार पर पति सरफराज, ससुर यासीन, सास शकीला समेत सात के खिलाफ तीन तलाक की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयप्रकाश चौबे इंस्पेक्टर अगौता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed