फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा : हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे जिले के गंगा घाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima
अनूपशहर में में बुद्ध पू​​र्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
अनूपशहर/डिबाई/अहार/नरौरा। बुद्ध पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को जिले भर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर गंगे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। दोपहर बाद तक पूजा-अर्चना का भी दौर चला। मेले में लोगों ने घरेलू सामान की खरीददारी की।
विज्ञापन

अनूपशहर के बबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल एवं कच्चे घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। अनूपशहर के गंगा घाटों पर बुधवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से देवता खुश होते हैं। इसी के चलते श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद गंगा तट पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की और भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण एवं दानपुण्य किया।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद ने सुरक्षित स्नान के लिए गंगा में गहरे जल के अंदर बैरिकेडिंग कराई और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार सूचनाएं प्रसारित कीं। घाटों पर स्थानीय गोताखोर एवं नाव तैनात रहीं। ताकि किसी अनहोनी की दशा में तुरंत सक्रिय होकर हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहार में भी गंगा स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचे। यहांअवंतिका देवी मंदिर पर भी गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी मंदिर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालु अपने साथ घर में प्रयुक्त हुई अपशिष्ट सामग्री को गंगा में प्रवाहित करने के लिए अपने साथ लेकर आए थे। लेकिन लोगों के आग्रह पर गंगा में प्रवाहित करने की बजाए उस पूजा सामग्री को गंगा किनारे छोड़ दिया। इससे बड़ी तादाद में पूजा सामग्रियों का ढेर लग गया। वहीं, दूसरी ओर डिबाई क्षेत्र के कर्णवास और नरौरा क्षेत्र के गंगा घाटां पर भी श्रद्धाओं ने बड़ी संख्या में गंगा स्नान किया।




अनूपशहर में जाम से जूझे श्रद्धालु
अनूपशहर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक बंदोबस्त किए। स्नान घाट मार्गों पर लगने वाले जाम के मद्देनजर पार्किंग की व्यवस्था की गई लेकिन फोर्स की कमी के चलते अनूपशहर के मुख्य बाजार व स्नान घाट मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही वाहन निकालने के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ा।

अनूपशहर में में बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

अनूपशहर में में बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed