{"_id":"5863f7f14f1c1b435ceeb407","slug":"bsp-solidarity-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सर्वजन हिताय की नीति अपनाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सर्वजन हिताय की नीति अपनाएं’
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
बसपा के भाईचारा सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय भाईचारा सम्मेलन बुधवार को डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित हुआ। इसमें पार्टी ने नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीति से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बसपा के जिला स्तरीय भाईचारा सम्मेलन के मुख्यातिथि मुख्य जोन कोआर्डिनेटर मेरठ मंडल प्रदीप भारती रहे। अध्यक्षता अनूपशहर विधानसभा के विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने की। प्रदीप भारती ने वर्तमान सपा सरकार और केंद्र सरकार की गलत नीतियों और नोटबंदी से हो रही परेशानी से करवाया।
विज्ञापन
मंडल जोन कोआर्डिनेटर ब्रजेश बालका और अनूपशहर विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सदर विधायक हाजी अलीम, स्याना विधायक दिलनवाज खान और खुर्जा विधानसभा से प्रभारी अर्जुन सिंह, शिकारपुर प्रभारी मुकुल उपाध्याय, डिबाई प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज और सिकंदराबाद विधानसभा प्रभारी हाजी इमरान ने भी बसपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व चेयरमैन ककोड़ वीरेंद्र सिंह सैनी और खजान सिंह प्रजापति पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव उमाशंकर जाटव, जिलाध्यक्ष सतीश सागर, विजय चौधरी, विकास गौतम, संदीप जाटव, लाला प्रधान, अरुण भैलई, धर्मपाल प्रमुख, वामसेफ जिला संयोजक प्रो. राजेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।