{"_id":"57ded9534f1c1b1a0aa826fd","slug":"bsp-mla-in-dilnwaj-made-of-crooked-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक दिलनवाज बसपा में शामिल, स्याना से बने प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक दिलनवाज बसपा में शामिल, स्याना से बने प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘जब मुलायम सिंह अपने परिवार को भी नहीं संभाल पा रहे तो प्रदेश को क्या संभाल पायेंगे। ’ यह बात विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुददीन सिद्दीकी ने स्याना विधान सभा क्षेत्र के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने सम्मेलन में विधायक दिलनवाज खान को बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई और स्याना सीट से प्रत्याशी घोषित किया।
नसीमुददीन सिददकी ने कहा कि अब मुलायम सिंह को राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। वैसे भी सपा के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुई लूट, अपहरण व हत्याओं से परेशान प्रदेश की जनता उनका सूपड़ा साफ कर देगी। प्रदेश में हो रहे सांप्रदायिक दंगों में भाजपा-सपा की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि बिजनौर कांड सपा की ही देन है।
विज्ञापन
जब-जब सपा की सरकार बनती है, तभी भाजपा मजबूत होती है। बसपा सरकार के कार्यकाल में भाजपा को मात्र नौ लोकसभा सीट मिली, जबकि सपा के कार्यकाल में 73 सीटों पर भाजपा जीती। नसीमुददीन ने राहुल गांधी को भी नाटकबाज बताया। कहा कि प्रदेश में राहुल दलित के घर में खाना खाकर नाटक कर रहे हैं। कांग्रेस की नाव डूब चुकी है और सभाओं में उसकी खाट भी खड़ी हो गई।
विज्ञापन
नसीमुददीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वापस गुजरात जाने की बात कही। विधायक दिलनवाज खान ने कहा कि सपा सरकार में गुंडाराज चलता है। सपा सरकार में मुस्लिमों पर जुल्म हो रहे हैं, उनको लूटा जा रहा है। विधायक ने अपने इस कार्यकाल में स्याना क्षेत्र में विकास कार्य कराये जाने की बात कही व आगे भी लगातार लोगों के बीच में रहकर सुख दुख में शामिल रहने का वादा किया।
नसीमुददीन सिददकी के बेटे व बसपा कोआर्डिनटर अफजाल सिददकी ने भी जातपात के भेदभाव को समाप्त करके बसपा को जिताने का आहवान किया।
बसपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता, प्रदीप भारती व स्याना विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के संयुक्त संचालन में हुए सम्मेलन में विधायक हाजी अलीम खां, विधायक नवाब काजिम अली खां, विधायक गजेंद्र सिंह, एमएलसी प्रदीप जाटव, एमएलसी अतर सिंह राव, देवेंद्र भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल राजन, बीर सिंह गौतम, जयभगवान जाटव, संतराम जाटव, हाजी इमरान, मुकु ल उपाध्याय, जगन सिंह, देवानंद गौतम, ब्लाक प्रमुख हाजी युनूस, डा. रईस मलिक आदि लोेगों ने भी विचार रखे।