{"_id":"6831fc135b7acd69a609294a","slug":"bsa-played-carrom-and-chess-with-children-in-summer-camp-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-134489-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: समर कैंप में बीएसए ने बच्चों संग खेला कैरम, शतरंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: समर कैंप में बीएसए ने बच्चों संग खेला कैरम, शतरंज
विज्ञापन
खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में मौजूद अतिथि । स्रोत : कॉलेज
बुलंदशहर। जिले के 755 परिषदीय स्कूलों में चल रहे समर कैंप के चौथे दिन बच्चों को आईसीटी लैब में कंप्यूटर की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न खेलकूद कराए गए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने काजमपुर देवली, अल्लीपुर गिझोरी एवं कुड़बल बनारस में संचालित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। बच्चों संग शतरंज और कैरम भी खेला।
शनिवार को शिविर में छात्रों ने योग, क्ले आर्ट, चित्रकला, खेलकूद, आईसीटी लैब आदि गतिविधियों में प्रतिभाग किया। साथ ही शिविर में योग, इनडोर गेम्स, विज्ञान एवं पर्यावरण आधारित गतिविधियां, स्मार्ट क्लास, आईसीटी शिक्षण, डांस, म्यूज़िक, कोडिंग, तकनीकी नवाचार एवं मूल्य शिक्षा पर आधारित सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में प्रतिदिन न्यूनतम पांच गतिविधियां कराने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि 21 मई से 10 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राएं सहभागिता कर रहे हैं। समर कैंप का उद्देश्य ग्रीष्मावकाश के दौरान छात्रों को नवाचारयुक्त, ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। बताया कि समर कैंप को प्रभावी, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए बीईओ, डीसी एवं एआरपी नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। ब्लॉक एवं जिला स्तर पर श्रेष्ठ शिविर का आयोजन करने वाले शिक्षकों को चयनित कर सम्मानित किया जाएगा।