फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BSA inspected schools, stopped salary of a teacher

Bulandshahar News: बीएसए ने किया स्कूलों में निरीक्षण, एक शिक्षक का वेतन रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
BSA inspected schools, stopped salary of a teacher
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीनारायण पांडेय ने बुधवार को जिले के तीन स्कूलों में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान स्कूलों में गंदगी समेत कई कमियां मिली। एक प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकते हुए शिक्षकों को सुधार के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। बीएसए ने बताया कि लखावटी के गांव सराय छबीला स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष बच्चों की संख्या कम मिली और गंदगी काफी थी। शिक्षक अवकाश पर थे और एक शिक्षामित्र जुलाई माह से लगातार अनुपस्थित थी। निपुण में शिक्षकों द्वारा कोई रूचि नहीं ली जा रही थी और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अव्यवस्थाओं को देखते हुए प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकते समस्त स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। एक सप्ताह के भीतर कमियों को पूरा करेंगे। वहीं, संविलियल विद्यालय इस्माईला का निरीक्षण किया गया। स्कूल में बच्चों की संख्या कम थी, विद्यालय में गंदगी पाई गई और कुछ और कमियां मिली। बीएसए ने बताया कि 15 दिन के भीतर सुधार के निर्देश दिए हैं। इसी प्राथमिक विद्यालय इमलिया का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को देखा गया। शिक्षामित्र लंबे समय से अनुपस्थित मिली। विद्यालय में गंदगी मिलने पर सफाई के निर्देश दिए हैं। संबंधित बीईओ को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed