फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brother misdeed with sister in Bulandshahr girl became pregnant

पवित्र रिश्ता कलंकित: घर में अकेली बहन को देख बड़े भाई ने किया दुष्कर्म, तीन महीने बाद ऐसे चला पाप का पता

Fri, 06 Oct 2023 10:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अहमदगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अहमदगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Oct 2023 10:08 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि उसने इस बाबत विरोध नहीं किया था। कुछ दिन बाद वह अपने पिता के साथ वापस दिल्ली चली गई। लेकिन, दो माह तक उसे पेट में दर्द की शिकायत होने लगी।

विज्ञापन
Brother misdeed with sister in Bulandshahr girl became pregnant
घर में अकेली बहन को देख बड़े भाई ने किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी दादी व बड़े भाई के पास रहने के लिए आई किशोरी के साथ सगे बड़े भाई ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। वहीं अब थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया कि आरोपी भाई भी नाबालिग है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मूलरूप से अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को थाने पर परिजनों के साथ पहुंचकर बयान दिए। जिसमें उसने बताया कि वह अपने माता-पिता व एक छोटे भाई के साथ दिल्ली में रहती है। उसकी मां दिल्ली में ही मेड का काम करती है और पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। गांव में उसकी दादी व 17 वर्षीय बड़ा भाई रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जून 2023 में उसके पिता उसे गांव में दादी व बड़े भाई के पास छोड़कर चले गए थे। साथ में उसका छोटा भाई भी आया था। आरोप है कि उसी दौरान एक दिन पीड़िता अपने बड़े भाई के साथ गांव स्थित घर पर टीवी देख रही थी। जबकि, उसकी दादी व छोटा भाई मेला देखने के लिए गए हुए थे। तभी बड़े भाई ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसने इस बाबत विरोध नहीं किया था। कुछ दिन बाद वह अपने पिता के साथ वापस दिल्ली चली गई। लेकिन, दो माह तक उसे पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। जिस पर गत 11 सितंबर को पीड़िता अपनी मां के साथ दिल्ली में ही एक अस्पताल गई। जहां, चेकअप के दौरान डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी नाबालिग भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed