फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brother and his friend returning after sister engagement die in road accident in Bulandshahr

डोली से पहले उठी घर से अर्थी: बहन की सगाई कर लौट रहे भाई और साथी की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

Fri, 08 Dec 2023 08:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Dec 2023 08:29 PM IST
सार

हादसे में दो बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। शादी वाले घर में शनिवार को आने वाली बरात की तैयारी चल रही थी। हलवाई अपना काम कर रहे थे। जबकि, अन्य तैयारियां भी जोरों पर थीं। लेकिन, मौत की सूचना से सभी काम रोक दिए गए। 

विज्ञापन
Brother and his friend returning after sister engagement die in road accident in Bulandshahr
दुष्यंत (बाएं ) और अभय (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी 16 वर्षीय अभय अपने साथी गांव निवासी दुष्यंत के साथ शुक्रवार को अपनी बहन की सगाई समारोह में गांव चित्सौन गया था। जहां से वह दोनों देर शाम को बाइक से ही वापस लौट रहे थे। जब वह गांव के निकट पहुंचे तो अज्ञात ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी विनोद शर्मा की पुत्री धर्मवती की शादी शनिवार नौ दिसंबर को होनी है। गुरुवार को वह परिजनों व अन्य सगे संबंधियों के साथ क्षेत्र के गांव चित्सौन में बेटी की सगाई लेकर गए थे। जिसमें उनका सातवें नंबर का पुत्र 16 वर्षीय अभय भी गया था। बताया गया कि शाम करीब छह बजे अभय गांव निवासी अपने पड़ोसी दुष्यंत (22) के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जब वह दोनों गांव कैलावन के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीत्कार में तब्दील हुई शादी की खुशियां
एक ओर विनोद शर्मा के परिवार में बेटी की शादी की सभी तैयारी पूरी हो चुकी थीं। सगाई की रस्म भी पूरी करने के बाद वह भी अपने घर लौट रहे थे। सभी काफी खुश थे। लेकिन, अचानक बेटे की मौत की खबर ने परिवार में आई खुशियों को चीत्कार में तब्दील कर दिया। घर में चल रहे नाच-गाने के कार्यक्रम की जगह अब करुण रुदन सुनाई दे रहा है। मृतक अभय की मां को हालांकि, देर शाम तक उसके मरने की जानकारी नहीं दी गई, लेकिन इस बात का उन्हें आभास होने पर वह बार-बार बेसुध हो रही हैं। इकलौती जिस बहन की शादी है, वह भी भाई की याद में बिलखती नजर आई। 

विज्ञापन

गांव में पसरा मातम, बंद हुई कढाही
हादसे में दो बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। शादी वाले घर में शनिवार को आने वाली बरात की तैयारी चल रही थी। हलवाई अपना काम कर रहे थे। जबकि, अन्य तैयारियां भी जोरों पर थीं। लेकिन, मौत की सूचना से सभी काम रोक दिए गए। 

हादसे की जानकारी के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही आरोपी चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई की जाएगी। - बीबी चौरसिया, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed