{"_id":"627e84bd43fc0620614eb504","slug":"bribe-bulandshahr-news-gbd2383523168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख के ऑपरेशन के नाम पर मांगे चार हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंख के ऑपरेशन के नाम पर मांगे चार हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंख के ऑपरेशन के नाम पर मांगे चार हजार रुपये
बुलंदशहर। दो दिन पूर्व अपनी मां की आंखों का ऑपरेशन कराए आए युवक ने चिकित्सक पर चार हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। जिसकी वीडियो बनाए जाने पर चिकित्सक ने युवक के साथ अभद्रता की और उसका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने डीएम और उच्च अफसरों से मामले की शिकायत की है।
जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन पर शिकारपुर क्षेत्र निवासी युवक मनोज सिंह ने रुपये लेने के बाद ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। मनोज सिंह का आरोप है कि वह पिछले कई माह से अपनी मां की आंखों के ऑपरेशन कराने के लिए जिला अस्पताल आ रहा है। पूर्व में एक नेत्र सर्जन डॉ. प्रताप बनकर मिले और चार हजार रुपये की मांग की, दो माह पूर्व वे छुट्टी पर चले गए, इस दौरान दूसरे दूसरे नेत्र सर्जन ने भी अपना नाम डॉ. प्रताप बताया। आरोप है कि उन्होंने भी चार हजार रुपये देने के बाद ऑपरेशन कराने की बात कही। जबकि आंखों का ऑपरेशन सरकारी चिकित्सालय में निशुल्क होता है। रुपये न देने पर ऑपरेशन करने से इंकार कर दिया। दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में नेत्र विभाग की ओपीडी में नेत्र सर्जन से ऑपरेशन करने की मांग की, इस दौरान सर्जन द्वारा रुपये मांगे गए, जिसकी वीडियो उसने अपने मोबाइल से बना ली। सर्जन को वीडियो बना लिए जाने की सूचना मिली तो वो भड़क उठे और अभद्रता करते हुए मोबाइल छीनकर रख लिया। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी पर करने के बाद मोबाइल मिल सका, लेकिन तब तक मोबाइल में बनाई गई वीडियो को सर्जन ने डिलीट कर दिया था। इसकी शिकायत डीएम से की गई है। साथ ही एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप
युवक किसी मरीज को साथ लेकर नहीं आया, न ही ऑपरेशन के नाम पर कोई रुपये मांगे गए हैं। कार्य करने के दौरान वीडियो बनाने से रोका गया था। युवक अस्पताल के ही एक कर्मी के कहने पर चिकित्सकों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहता है। पूर्व में नेत्र सर्जन की वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. प्रताप, नेत्र सर्जन जिला अस्पताल
विज्ञापन
लिखित शिकायत नहीं मिली
मरीज शिकायत करने आया था। जिससे लिखित शिकायत मांगी गई। उच्च अफसरों को शिकायत देने की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल
सीएमएस से मांगी रिपोर्ट
जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन पर रुपये मांगने के आरोप का एक शिकायती पत्र आया है। जिसे सीएमएस को भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
चल रही जांच
ऑपरेशन के लिए रुपये लिए जाने की बात गंभीर है। मरीजों के साथ ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों एक शिकायती पत्र मिलने पर जांच को भेजा गया है। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम