फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   boy molested girl student in one sided love and tried to kidnap In Bulandshahr

ना नहीं हुई बर्दाश्त: स्कूल से लौट रही छात्रा को किया प्रपोज, मना किया तो पहले की छेड़छाड़ फिर अपहरण की कोशिश

Sat, 17 Dec 2022 10:29 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Dec 2022 10:29 PM IST
सार

पीड़िता के पिता ने नगर कोतवाली में एक नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी दूसरे समुदाय का है, पीड़िता को अपना नाम बदलकर परेशान कर रहा था।  

विज्ञापन
boy molested girl student in one sided love and tried to kidnap In Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एकतरफा प्यार में युवक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा के समक्ष प्यार का इजहार किया लेकिन छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की व अपहरण कर ले जाने की भी कोशिश की। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को मामले की जानकारी दी और थाना पुलिस से शिकायत की गई। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। रोजाना स्कूल आते-जाते समय एक युवक उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि युवक दूसरे समुदाय का है और नाम बदलकर छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गत 16 दिसंबर को उसकी पुत्री स्कूल से घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में युवक ने उसकी पुत्री को रोक लिया। साथ ही उसके साथ प्रेम का इजहार किया। लेकिन, उनकी पुत्री ने आरोपी को इनकार कर दिया। जिससे आरोपी भड़क गया और उनकी पुत्री के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई करते हुए टैंपो में खींचकर अपहरण की कोशिश भी की। साथ ही आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि वह उसका बुरा हाल कर देगा।

विज्ञापन

इस दौरान उसने पूर्व में नगर क्षेत्र में एक छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात कहते हुए पीड़िता का भी ऐसा ही अंजाम करने की धमकी दी। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक अरसद निवासी मोहल्ला मुगलपुरा मचकौली थाना कोतवाली नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - अनुकृति शर्मा, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed