{"_id":"6894e12d1529dd32110aae06","slug":"body-of-unknown-youth-was-found-in-jatwai-in-bulandshahr-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: जटवाई में मिला अज्ञात युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की जताई जा रही आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: जटवाई में मिला अज्ञात युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की जताई जा रही आशंका
Thu, 07 Aug 2025 10:54 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जहांगीराबाद (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, जहांगीराबाद (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:54 PM IST
सार
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के सिर पर गोली लगने या किसी भारी वस्तु से प्रहार का घाव प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
बुलंदशहर के जहांगीराबादा कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई के जंगल में बृहस्पतिवार शाम को एक अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। युवक के सिर पर गंभीर चोट का निशान है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के सिर पर गोली लगने या किसी भारी वस्तु से प्रहार का घाव प्रतीत हो रहा है, लेकिन यह स्पष्ट रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कहा जा सकेगा कि हत्या कैसे की गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है, जिससे कि मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन