फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bloody clash for road construction, sticks and stones were used, 18 people were injured.

Bulandshahar News: सड़क निर्माण के लिए खूनी संघर्ष लाठी-डंडे चले,18 लोग हुए घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash for road construction, sticks and stones were used, 18 people were injured.
अहमदगढ़ (बुलंदशहर)। क्षेत्र के गांव नगला फुलवरी में शुक्रवार की शाम सड़क निर्माण के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सीसी रोड के चौड़ीकरण और ढलान को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन

इसमें सात महिलाओं समेत कुल 18 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शिकारपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से मोरजपुर से सतबरा लिंक मार्ग पर पिछले एक महीने से सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जब निर्माण कार्य नगला फुलवरी की आबादी वाले हिस्से में पहुंचा तो सीसी रोड के चौड़ीकरण और एक तरफ अधिक ढलान दिए जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष में एक पक्ष से सुंदर, जगवीर, बॉबी, रोहतास, महेंद्र, जितेंद्र, गौरव, सुरेश और दूसरे पक्ष से पवन, इंद्रपाल, धर्मेंद्र समेत महिलाएं कुसुम, ओमवती, कीर्ति, शीला देवी, माला देवी, किरनवती और सुनीता घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए शिकारपुर अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने रोहताश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पहला पक्ष इंद्रपाल सिंह ने महेंद्र सिंह आदि नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, दूसरा पक्ष महेंद्र सिंह ने इंद्रपाल आदि आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एक पक्ष के इंद्रपाल, धर्मेंद्र, पवन, सुंदर, देवी शंकर और पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed