फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   block pramukh oath ceremony

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख 20 को लेंगे शपथ, तैयारियां शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
block pramukh oath ceremony
नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख 20 को लेंगे शपथ, तैयारियां शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख की शपथ ग्रहण के लिए सरकार ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव ने डीएम को आदेश जारी करते हुए 20 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक शपथ ग्रहण कराने के आदेश दिए हैं। कार्यक्रम के बाद सभी ब्लॉक पर पहली बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। सरकार के आदेशों के बाद अब ब्लॉक प्रमुख भी शपथ ग्रहण की तैयारियों में लग गए हैं।

जिले के केवल डिबाई ब्लॉक ऐसा है, जहां पर मंजू सिंह लगातार दूसरी बार प्रमुख पद की शपथ लेंगी, जबकि शेष 15 ब्लॉक पर प्रमुख चुने गए नेता पहली बार ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ लेंगे। सबसे पहले ब्लॉक प्रमुख को संबंधित बीडीओ द्वारा शपथ दिलाई जाएगी, इसके बाद ब्लॉक प्रमुख सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराएंगे। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश पर ब्लॉक प्रमुख की शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां कराई जा रहीं है।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों पर नवनिर्वाचित प्रमुख लेंगे शपथ -
ब्लॉक ब्लॉक प्रमुख दल
बुलंदशहर सीमा परवीन निर्दलीय
अगौता रेनू चौधरी भाजपा
सिकंदराबाद आशा भाटी निर्दलीय
शिकारपुर पंकज कुमार गौतम भाजपा
बीबीनगर रजनी भाजपा
दानपुर आनंद लोधी निर्दलीय
स्याना ललिता निर्दलीय
लखावटी ईश्वर भाजपा
खुर्जा मोनिका सिंह भाजपा
ऊंचागांव माया शर्मा भाजपा
अनूपशहर अतुल कुमार भाजपा
पहासू दिवारानी भाजपा
डिबाई रेखा भाजपा
गुलावठी नेहा यादव सपा
अरनिया सुरेंद्र भाजपा
जहांगीराबाद संगीता सिंह भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed