फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   block pramukh election

सात सीटों पर 17 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला, नौ हुए निर्विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
block pramukh election
सात सीटों पर 17 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला, नौ हुए निर्विरोध
विज्ञापन

बुलंदशहर। ब्लॉक प्रमुख के लिए शनिवार को होने वाले मतदान से पहले ही कुल 16 में से नौ ब्लॉक प्रमुखों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। अब शनिवार को केवल सात ब्लॉक के 17 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया जाएगा। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना करते हुए कलक्ट्रेट से परिणाम जारी किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर शनिवार को सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान तीन ब्लॉक पर प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके चलते अब 16 ब्लॉक में से नौ ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित होंगे। शनिवार को सात ब्लॉक पर कुल 17 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया जाएगा। शुक्रवार को अरनिया ब्लॉक पर निर्दलीय राजेश्वरी और कपिल के नामांकन वापस लेते ही भाजपा समर्थित सुरेंद्र सिंह निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाएंगे। गुलावठी ब्लॉक पर भाजपा प्रत्याशी किरनपाल सिंह के नामांकन वापस लेने पर निर्दलीय नेहा यादव निर्विरोध अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। नेहा यादव को सपा ने समर्थन देने की भी बात कही है। जबकि, जहांगीराबाद ब्लॉक पर निर्दलीय प्रत्याशी कविता के नाम वापस लेने पर भाजपा समर्थित संगीता सिंह अध्यक्ष बनेंगी। अब तीन ब्लॉक पर त्रिकोणीय और चार ब्लॉक पर आमने-सामने की टक्कर है।
विज्ञापन

इन ब्लॉक पर निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशी
ब्लॉक प्रत्याशी
लखावटी ईश्वर मावी
खुर्जा मोनिका सिंह
ऊंचागांव माया शर्मा
अनूपशहर अतुल कुमार
पहासू दिवारानी
डिबाई रेखा
गुलावठी नेहा यादव
अरनिया सुरेंद्र
जहांगीराबाद संगीता सिंह
तीन ब्लॉक पर त्रिकोणीय होगा मुकाबला
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तीन ब्लॉक पर त्रिकोणीय चुनाव होगा। बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह, निर्दलीय सीमा परवीन और रिजवाना, बीबीनगर से भाजपा समर्थित रजनी, निर्दलीय अमिता और उर्वशी, शिकारपुर से भाजपा प्रत्याशी पंकज कुमार, सपा व रालोद समर्थित मोनिका सिंह व निर्दलीय, भीमसेन मैदान में हैं। इन तीनों ब्लॉकों पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ब्लॉक पर रहेगी आमने-सामने की टक्कर
चार ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों में आमने-सामने की टक्कर है। दानपुर ब्लॉक पर भाजपा समर्थित मंजू सिंह और निर्दलीय आनंद, सिकंदाराबाद से निर्दलीय रानी भाटी और आशा भाटी, अगौता से भाजपा समर्थित रेनू चौधरी और निर्दलीय ब्रजपाल तेवतिया, स्याना से भाजपा समर्थित शिखा त्यागी और निर्दलीय ललिता मैदान में हैं।
पांच प्रत्याशियों को सपा-रालोद ने दिया समर्थन
भाजपा ने जहां 16 में से 15 ब्लॉक पर प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं मुख्य विपक्षी दल सपा-रालोद के गठबंधन ने प्रत्याशी उतारने के बजाए निर्दलीय प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया है। हालांकि सपा-रालोद ने शिकारपुर ब्लॉक पर पहले ही मोनिका सिंह को प्रत्याशी बना दिया था। अब जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि गुलावठी ब्लॉक पर नेहा यादव, अगौता ब्लॉक पर जगत सिंह, जहांगीराबाद में कविता लोधी और दानपुर में आनंद कुमार को अपना समर्थन दिया है।
एक सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध, एक ने छोड़ा मैदान
सपा जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि जिले में कुल पांच ब्लॉक पर प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। इनमें से गुलावठी ब्लॉक प्रमुख से नेहा यादव निर्विरोध चुनी गई हैं। वहीं जहांगीराबाद से कविता लोधी ने अपना चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ दिया। जबकि दानपुर से आनंद कुमार और अगौता से जगत सिंह अभी मैदान में हैं।
भाजपाई ही नेहा यादव को चुनाव लड़ा रहे थे : किरनपाल सिंह
गुलावठी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा प्रत्याशी किरनपाल सिंह ने नामांकन पत्र वापस लेने के बाद कहा है कि 70 प्रतिशत भाजपाई एवं संगठन के लोग ही सपा समर्थित प्रत्याशी नेहा यादव को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा रहे थे, उनके साथ केवल विधायक थीं। भाजपा नेताओं का उन्हें समर्थन न मिलने के कारण उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया था तो उनके साथ कोई भी भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता नहीं थे। किरनपाल सिंह का कहना है कि इसके अलावा स्थानीय पुलिस उनके घर के बाहर करीब चार घंटे तक मौजूद रही तथा उन्हें परेशान किया। उनके समर्थकों को भी पुलिस परेशान कर रही थी। दुखी होकर उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी निष्ठा भाजपा में है। वह पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।
तीन और ब्लॉक प्रमुख के विपक्ष में खड़े चार प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। अब तक नौ ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध हो चुके हैं। शनिवार को सात ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान कराते हुए दोपहर बाद परिणाम जारी किया जाएगा।
- रामकुमार अत्री, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी
अब दानपुर ब्लॉक पर टिकी भाजपाइयों की निगाहें
डिबाई। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में एकतरफा आठ सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल करने के बाद अब भाजपाइयों की निगाहें दानपुर ब्लॉक पर टिक गई हैं। एक प्रत्याशी को भाजपा ने समर्थन दिया है तो दूसरा भी भाजपाई होने के बाद निर्दलीय मैदान में हैं। दोनों ही प्रत्याशी कई बड़े नेताओं के करीबी हैं।
दानपुर ब्लॉक प्रमुख के लिए दो भाजपाइयों के मैदान में होने के कारण चुनावी जंग काफी रोचक हो गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया तो पार्टी से ही टिकट मांग रहे आनंद लोधी ने निर्दलीय मैदान में उतरने में देर नहीं की। माना जा रहा है कि आनंद लोधी को भी पार्टी के कई बड़े नेताओं का साथ मिला हुआ है। ऐसे में दोनों ही प्रत्याशी की हार व जीत पर पार्टी में नेताओं का एक समूह खुशी मनाएगा तो एक समूह में निराशा होगी। शुक्रवार को एटा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजू भैया के शहर में पहुंचने पर चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया। भाजपा कार्यालय पहुंचे राजू भैया ने डिबाई ब्लॉक से निर्विरोध बनी प्रमुख रेखा देवी को जीत की शुभकामनाएं दी तो वहीं दानपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की।

बाबू जी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर : राजू भैया
सोशल मीडिया पर चल रहीं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की खबर को राजू भैया ने आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि सबके चहेते बाबू जी अभी ठीक हैं। पहले से उनकी हालत में सुधार भी हो रहा है। कहा कि चिकित्सकों से बात करने पर पता चला है कि उनका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed