फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BLO threatens suicide, says officials are responsible

Bulandshahar News: बीएलओ ने दी आत्महत्या की धमकी, बोलीं- अधिकारी जिम्मेदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
BLO threatens suicide, says officials are responsible
बुलंदशहर। प्राथमिक विद्यालय ताजपुर में पिछले पांच वर्षों से कार्यरत शिक्षिका रजनी ने कार्य के अत्यधिक दबाव और अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी है। इससे संबंधित शिक्षिका का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह उनका आखिरी नमस्ते है। शिक्षिका ने पत्र में लिखा है कि वह पिछले पांच वर्षों से लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बूथ लेवल ऑफिसर के रूप में निष्ठा से कार्य कर रहीं हैं। जब से एसआईआर का काम शुरू हुआ है, उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि उनको नगर की ज्ञान लोक कॉलोनी का एसआईआर का काम ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से सौंपा गया है। उन्होंने आवंटित कार्य का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया है, जबकि अधिकारियों के निर्देशों में लगातार बदलाव किया गया जा रहा है। पहले सभी प्रपत्र बांटने को कहा गया, फिर उन्हें जल्दी-जल्दी वापस लेकर ऑनलाइन फीडिंग का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन


यह भी आरोप लगाया कि इतना काम करने के बावजूद उन्हें झूठी एफआईआर दर्ज कराने और निलंबन की धमकी दी जा रही है। इस मानसिक प्रताड़ना से टूटकर उन्होंने यह कदम उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उनके जाने के बाद बचा हुआ 50 प्रतिशत काम सभी अधिकारी मिलकर पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

Iमामला संज्ञान में आया है। शिक्षिका से बात की गई है। उनसे कहा गया है कि किसी अन्य से काम लिया जा रहा है, आप ऐसा कदम ना उठाएं। आपसे यह काम नहीं लिया जाएगा। -लक्ष्मीकांत पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed