फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU workers create ruckus to release accused of attack in Bulandshahr

UP: बुलंदशहर में हमले के आरोपी को छुड़ाने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा, दरोगा को पीटा, फाड़ी वर्दी

Mon, 14 Jul 2025 06:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Jul 2025 06:27 PM IST
सार

रविवार को रामघाट पुलिस ने एक आरोपी को जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी को छुड़ाने के लिए भाकियू के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया। बाद में गंगागढ़ पुलिया पर तैनात दरोगा को पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी।

विज्ञापन
BKU workers create ruckus to release accused of attack in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नरौरा के रामघाट थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के दो व्यक्तियों के बीच रविवार को हुए झगड़े में घायल एक व्यक्ति को मेडिकल भेजकर हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छुड़ाने के लिए एक किसान संगठन के पदाधिकारीयों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ पहले थाने पर हंगामा किया, इसके बाद गंगागढ़ पुलिया पर ड्यूटी पर तैनात हल्का इंचार्ज दरोगा पर हमला कर दिया। गाली-गलौज, मारपीट के साथ ही दरोगा की वर्दी फाड़ दी और जमकर हंगामा किया। जिसके बाद कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, पुलिस ने हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास कर रहे लोगों को सख्ती बरतते हुए खदेड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रामघाट थाना क्षेत्र में रविवार शाम को बागी नगला निवासी अजय कुमार अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव चिरौरी के पास रास्ते में मिले पंकज कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ अजय को रोक लिया। पंकज ने अजय के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। घायल अजय थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण करने के लिए भेज दिया। जबकि, आरोपी पंकज निवासी चिरौरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिससे चिरौरी निवासी किसान संगठन के कुछ पदाधिकारी अपने अन्य साथियों के साथ पंकज कुमार को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल कांवड़ मेले में लगा होने के कारण यह लोग थाने पर हंगामा करते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से अभद्रता करने लगे। इसके बाद 20 से अधिक लोग गांव गंगागढ़ पुलिया पर कांवड़ मेला ड्यूटी पर लगे हल्का नंबर-दो के दरोगा संजीत कुमार के पास पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने दरोगा के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी, दरोगा का गला दबाने की कोशिश की और फिर उनकी वर्दी फाड़ दी। अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। इसके बाद आरोपी दो दर्जन से अधिक लोग रोड पर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास करने लगे। हालात बिगड़ते देख सूचना पर नरोरा, डिबाई, छतारी, अहमदगढ़, शिकारपुर आदि थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और सख्ती बरतते हुए आरोपियों को खदेड़ दिया। देर रात में एसपी देहात व सीओ शोभित कुमार भी पहुंचे और जानकारी की। 

विज्ञापन

मामले में दरोगा संजीत कुमार की ओर से एक किसान संगठन के पदाधिकारी सतेंद्र यादव, शिव कुमार, ब्रजेश यादव, भाजपा के जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी संजीव यादव, हृदेश कुमार, नीटू, बलधारी, सतेंद्र कुमार, रविशंकर, राजाराम यादव प्रधान निवासी गांव चिरोरी, रामकिशन निवासी जहार नागलिया थाना पाली, मोहन कश्यप निवासी गोकुलपुर, लव-कुश निवासी कुढ़ेनी और 10 से 15 अज्ञातों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से गला दबाने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, वर्दी फाड़ने एवं लोक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी संगठन के कथित प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, महामंत्री शिवकुमार, प्रधान चिरौरी राजाराम, रवि शंकर व नीटू सभी निवासी गांव चिरौरी थाना रामघाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। जबकि, अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।

जिसे छुड़ाने के लिए किया हंगामा उसके खिलाफ भी हुई कार्रवाई
यह पूरा विवाद बागी नगला निवासी अजय कुमार व पंकज निवासी चिरौरी के बीच स्कूल के डॉक्यूमेंट के संबंध में साढ़े तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर होना बताया जा रहा है। जिसमें अजय कुमार के सिर में गंभीर चोट आई थी। मामले में अजय कुमार की तहरीर पर जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पंकज निवासी चिरोरी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। 

मामले में पीड़ित अजय कुमार और उपनिपरीक्षक संजीत कुमार की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पांच नामजद आरोपियेां को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अन्य सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डा. तेजवीर सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed