{"_id":"6054e4478ebc3e590b344a47","slug":"bku-protest-bulandshahr-news-gbd2157158151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल बजाकर भाकियू ने किया कृषि कानूनों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल बजाकर भाकियू ने किया कृषि कानूनों का विरोध
विज्ञापन
कृषि कानून का विरोध करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : BULANDSHAHR
ढोल बजाकर भाकियू ने किया कृषि कानूनों का विरोध
बुलंदशहर। गुलावठी की नवीन मंडी में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ढोल बजाकर कृषि कानूनों का विरोध किया। इसके बाद कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन कोतवाल को सौंपा।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी परिसर में एक पंचायत की। पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के तहसील अध्यक्ष रोहताश सिंह तेवतिया ने कहा कि तीनों कृषि कानून काले कानून है। इन कानूनों से किसान बर्बाद हो जाएगा। नगर अध्यक्ष सुरेशपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि सरकार को कृषि कानून अविलंब वापस लेना चाहिए। इन कानूनों से किसान कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, परंतु उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन कोतवाल विवेक शर्मा को सौंपा गया। कोतवाल ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह डीएम के माध्यम से ज्ञापन को राष्ट्रपति को भिजवाया जाएगा। पंचायत में जयभगवान मुकद्दम, वेदपाल सिंह, सुरेशपाल सिंह तेवतिया, भोपाल सिंह यादव, हरपाल सिंह, सतेंद्र कुमार, सुदेश कुमार, प्रदीप कुमार, नरेंद्र चौधरी, लेखराम सिंह, जगवीर सिंह, रामपाल यादव, वीरेंद्र सिंह, चरन सिंह, जगवीर सिंह, संजय कुमार, जीत सिंह, सुभाष कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।