फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU demonstrated on farmers' problems

Bulandshahar News: किसानों की समस्याओं पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
BKU demonstrated on farmers' problems
बुलंदशहर। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपकर किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने कहा कि किसानों के साथ सरकार लगातार धोखा कर रही है। जब-जब चुनाव आता है तो सरकार किसानों के साथ धोखा करते हुए फर्जी घोषणाएं करती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सरकार का किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं रहता है। ट्यूबवेलों के बिजली बिल माफी की घोषणा के बाद भी बिल माफ नहीं किए गए हैं। बिजली निगम के अधिकारी किसानों से रिश्वत की मांग करते हैं और न देने पर बिजली चोरी के फर्जी मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। इसके अलावा जिले की कई चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है, लेकिन अभी तक सरकार ने बकाया भुगतान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते किसान आर्थिक संकट में है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दयाचंद त्यागी ने कहा कि चकबंदी, प्रशासन, पुलिस, बिजली निगम के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। बार-बार किसान मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं, लेकिन किसानों को आश्वासन देकर खानापूर्ति कर ली जाती है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो वह उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार को सौंपा। मौके पर वेदपाल सिंह, बिसन सिंह सिरोही, जयभगवान, आलोक, वीरेंद्र यादव, लोकेंद्र, अभय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed