फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP's protest over recovery of Rs 300 crore from Congress MP's hideout

Bulandshahar News: कांग्रेस सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ मिलने पर भाजपा का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
BJP's protest over recovery of Rs 300 crore from Congress MP's hideout
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के ठिकानों से 300 करोड़ नकदी मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। नगर के मलका पार्क में बैठक के बाद प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ की नकदी मिलने के बाद शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर के मलका पार्क में आयोजित प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार के लिए जाने जाते हैं और यह इसका एक सबूत है। सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार इसी भ्रष्टाचार को खत्म करने में लगी है और इसके चलते सभी दल एकजुट होकर भ्रष्टाचार पर चोट पहुंचाने वाली भाजपा को हराने में लगे हैं। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हर हाल में भाजपा रिकॉर्ड सीट जीतेगी और लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। झारखंड मामले से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी दल से जुड़े हों। मलका पार्क में बैठक के बाद कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का संचालन जिला महामंत्री अजय त्यागी और संजय गुर्जर ने किया। मौके पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, अनूपशहर ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, संतोष बाल्मीकि, धर्मेंद्र चौधरी, सुखदेव शर्मा, राघवेंद्र बालियान, दीपक दुल्हेरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed