फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP MLA told officials, apologize to the public otherwise they will hit you with shoes

Bulandshahar News: अधिकारियों से बोलीं भाजपा विधायक, जनता से माफी मांगो नहीं तो जूता मारेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अधिकारियों को यह कहते हुए दिख रही हैं कि जनता से माफी मांगो अन्यथा जूता निकालकर इतना मारेंगे कि भूल जाओगे।
विज्ञापन




आवास विकास निवासी उमेश चंद शर्मा ने बताया कि कॉलोनी के लिए उनका बाग अधिग्रहीत हुआ था। जिसमें से उन्हें 35 प्रतिशत जगह मिली थी। 15 साल पहले अधिग्रहण होने के बाद भी अभी तक आवास विकास के अधिकारियों ने जमीन नापकर नहीं दी। उनकी जमीन में ही 20 मीटर जगह पर मंदिर बनाया हुआ था। अधिग्रहीत की गई जमीन में इसे छोड़ा गया था। मंदिर के पास ही खाली प्लॉट पर उमेश शर्मा और आस-पास के लोगों ने भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को आवास विकास के अतिरिक्त अभियंता एसपी सिंह, अवर अभियंता अजब सिंह, कनिष्ठ सहायक गौरव दीक्षित टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मंदिर को तोड़कर वहां से हटा दिया और बिना पूजा अर्चना के मूर्तियों को दूसरी जगह रख दिया। मंदिर तोड़ने की सूचना पर कालोनी के लोग पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही रोक लिया। अधिकारियों के खिलाफ मंदिर तोड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा होने की सूचना पर सीओ भास्कर मिश्रा, एसडीएम दुर्गेश सिंह और विधायक मीनाक्षी सिंह भी मौके पर पहुंच गईं। विधायक ने आवास विकास के अधिकारियों को धमकाते हुए कहा कि लोगों से माफी मांगो नहीं तो जूता निकालकर इतना मारेंगे कि भूल जाओगे। मौके पर करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में अधिकारियों ने विधि विधान से मंदिर स्थापित कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।







आवास विकास के अधिकारियों ने लोगों की आस्था के साथ छेड़छाड़ की है। छेनी हथौड़े से मूर्ति को हटा दिया गया, जो गलत है। इसलिए उनको फटकार लगाई थी। - मीनाक्षी सिंह, विधायक खुर्जा।








आवास विकास के अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासन को बिना सूचना के मंदिर को ध्वस्त करने चले गए थे। वहां पहले से ही जमीन का विवाद चल रहा है। लोगों की मांग पर मूर्ति पहले वाले स्थान पर स्थापित कराई जा रही हैं। आवास विकास के अधिकारियों से जमीन के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - दुर्गेश सिंह, एसडीएम खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed