{"_id":"65ff021a30c27f20ee033e47","slug":"bjp-leaders-house-stolen-thief-caught-in-cctv-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-113432-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भाजपा नेता के घर चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भाजपा नेता के घर चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधानगर में भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष वंदना शर्मा के घर चोरों ने नकदी, गहनें सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
वंदना शर्मा पिछले दो दिन से दिल्ली अपनी छोटी बहन के यहां गई हुईं थीं। घर के अन्य लोग भी बाहर गए हुए थे। घर में केवल एक महिला और दो छोटे बच्चे थे, जो एक कमरे में थे। आरोप है कि दोपहर में लगभग 3:30 बजे बाइक पर दो युवक आए और बराबर में खाली प्लॉट से घर की छत पर चढ़ गए। चोरों ने पहले बड़े कूलर की किट को निकाल लिया और जीने के रास्ते से नीचे आ गए। कमरे से एक सोने की चेन, कानों के कुंडल और तीन हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की है। मामले में पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी में बदमाश कैद हुए हैं, जल्द ही शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।