फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP leaders are continuously insulting Kshatriya community: Puran Singh

भाजपा नेता लगातार कर रहे क्षत्रिय समाज का अपमान : पूरन सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders are continuously insulting Kshatriya community: Puran Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चोला/जहांगीराबाद। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से भाजपा को वोट देता आया है। इसके बाद भी भाजपा के कुछ नेता समाज का लगातार अपमान कर रहे हैं। ऐसे नेताओं पर कार्रवाई के बजाय भाजपा उन्हें और बढ़ावा दे रही है। क्षत्रिय समाज अब भाजपा के बजाय अन्य दलों को वोट देगा।

पूरन सिंह रविवार को चोला में चौराहे के पास और जहांगीराबाद की अनाज मंडी में आयोजित क्षत्रिय महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करीब 39 लाख ठाकुर हैं। उनकी संख्या के हिसाब से राजनीति में भागीदारी नहीं है। टिकट के बंटवारे में समाज के लोगों के साथ अन्याय किया गया है। भाजपा सरकार समाज के लोगों को हाशिए पर ले जाने का काम कर रही है। उन्होंने भाजपा को सबक सिखाने के लिए लोगों से अन्य पार्टियों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता दिखाने का यही समय है।
विज्ञापन

पूरन सिंह ने कहा कि गुजरात के एक भाजपा नेता ने क्षत्रिय समाज पर कीचड़ उछाला। समाज के लोगों ने उसका टिकट काटने की मांग की लेकिन भाजपा ने इस दरकिनार करते हुए आरोपी नेता को टिकट दे दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महाराणा प्रताप ने देश की आजादी के लिए भूखे रहते हुए अपने प्राणों की कुर्बानी दी, उसी प्रकार समाज का युवा भी अपनी इज्जत और हक के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक सोम ने कहा कि देश की आजादी के बाद से लगातार क्षत्रिय समाज भाजपा को वोट देता आया है। भाजपा समाज की उपेक्षा कर रही है। अब पूरा समाज संगठित होकर भाजपा के खिलाफ वोट करने के लिए तैयार है। महापंचायत में विकास प्रताप सिंह, सचिन राणा, ज्ञानेन्द्र राघव ने भी अपने विचार रखते हुए समाज के लोगों से संगठित रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी। सम्मेलन की अध्यक्षता धीरेंद्र सिंह व संचालन प्रदीप राघव ने किया। मौके पर ठाकुर राकेश भाटी, ललित राणा, धर्मेंद्र सिंह, अनिल पंवार, ऋषिपाल सिंह, अविजीत चौहान, ओमपाल सिंह व विजय राघव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed