फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP chaupaal

गरीब और किसानों की तरक्की के लिए कार्य कर रही सरकार : अशोक कटारिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP chaupaal
प्रभारी मंत्री का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
गरीब और किसानों की तरक्की के लिए कार्य कर रही सरकार : अशोक कटारिया
विज्ञापन

नरौरा। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने बृहस्पतिवार को विभिन्न गांवों में आयोजित चौपाल में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश से अपराधियों का सफाया हो चुका है। अपराधी प्रदेश छोड़ चुके हैं या जेल में हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कड़ी कानून व्यवस्था लागू की है। प्रदेश सरकार लगातार गरीब और किसान वर्ग की तरक्की के लिए कार्य कर रही है।

ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तहत रामघाट क्षेत्र के जरगवां एवं डिबाई क्षेत्र के दानपुर एवं कसेरकलां में बृहस्पतिवार को तीन स्थानों पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया ने कहा कि पूर्व की सरकारें अपनी संस्कृति पर शर्माती थीं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं। इससे पहले नरौरा चेयरमैन विवेक वशिष्ठ और नरौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष बीबी सिंह ने फूलमाला पहनाकर प्रभारीमंत्री व विधायक का अभिनंदन किया। कार्यक्रम अध्यक्ष विकास चौहान, कमल मकवाना आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दानपुर मंजू देवी, डिबाई प्रमुख के पति अनार सिंह राजपूत, नगर पंचायत नरौरा के अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ, डिबाई ग्रामीण अध्यक्ष उमेश शर्मा, चंद्रपाल सिंह लोधी, वीरपाल सिंह, रविंद्र सिंह, मलखान सिंह, संतोष गोस्वामी, संतरा देवी, लक्ष्मण शर्मा, रघुराज सिंह, विजय शर्मा आदि रहे। संचालन विजय प्रकाश मथुरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed