{"_id":"6811074625a32dc520048593","slug":"birth-anniversary-of-lord-parshuram-celebrated-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-133214-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर कहीं हुआ हवन तो कहीं निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर कहीं हुआ हवन तो कहीं निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
नरोरा में भगवान परशुराम जयंती पर विशेष पूजा अर्चना करते लोग। संवाद
बुलंदशहर/शिकारपुर/जहांगीराबाद/नरौरा/स्याना। जिलेभर में मंगलवार को भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की धूम रही। नगर से लेकर देहात तक परशुराम का प्रकटोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान कहीं हवन हुआ तो कहीं पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नगर के मोहल्ला साठा क्षेत्र में भारतीय ब्राह्मण सभा की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री सतीश गौड ने ब्राह्मण समाज को संगठित करने पर जोर दिया। केके शर्मा व राकेश शर्मा ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. आरडी शर्मा ने किया और मुख्य वक्ता के रूप में नंदकुमार शर्मा रहे। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई। सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा के आवास से शुरू हुई शोभायात्रा अंसारी रोड चौराहे, जिला अस्पताल, कालाआम, लल्लाबाबू चौराहा व डीएवी तिराहा से होते हुए मामन चुंगी चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। इसका जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजेंद्र, जिला महामंत्री रामकुमार शर्मा, राजपाल भारद्वाज, राकेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, विजेंद्र शर्मा, ठेकेदार कपिल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, योगराज शर्मा व हरि अंगिरा आदि मौजूद रहे।
जहांगीराबाद के मोहल्ला मैमारान स्थित धामपर हवन-यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं, गोष्ठी में विधायक संजय शर्मा व अनिल शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, डा. सुभाष कौशिक, पालिका अध्यक्ष किशन पाल लोधी, उमेश गुप्ता, वरुण कौशिक, सतीश कौशिक, मोहित मिक्की व सनी बंसल समेत तमाम लोगों ने विचार रखते हुए कहा कि समाज के सभी लोग विलुप्त हो रही भारतीय संस्कृति को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं। इस मौके पर शरद कौशिक, अजय कौशिक व अरुण कौशिक आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। भईपुर दोराहे पर ब्राह्मण नेता गप्पी पंडित और मोहल्ला रोगनग्रान में सुदेश भारद्वाज के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
शिकारपुर परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा को दूध व गंगा जल से स्नान कराने के बाद माल्यार्पण किया गया। परशुराम चौक पर ही पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया। इसमें क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा, युवा ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, गगन शर्मा, मोहित भारद्वाज, डॉ. शशांक शर्मा, कपिल पाठक, सचिन शर्मा व लाला शर्मा आदि शामिल रहे। क्षेत्र के गांव कैलावन व बोहिच मीरापुर में शोभायात्रा निकाली गई। नरौरा के सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय में मंगलवार को परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया। दंडी स्वामी विशुद्धानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य एवं महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य महेश प्रकाश शर्मा के आचार्य तत्वावधान में आचार्य गौरव शर्मा व प्रभात शर्मा ने पूजन कराया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विवेक वशिष्ठ, आचार्य हरिओम शर्मा, पूर्व आचार्य ज्ञानेंद्र पाठक, डॉ. अखिलेश कुमार भारद्वाज, अनिल वार्ष्णेय, नवनीत शर्मा, प्रमोद तिवारी, सुमित भारद्वाज, सुरेश गौतम, तन्नू गुप्ता, संजय शर्मा व पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
स्याना क्षेत्र में कई स्थानों पर परशुराम जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई। गांव वैराफिरोजपुर में गुदड़ी बाबा मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुदड़ी बाबा मंदिर पर ही आकर समाप्त हुई। गौरव त्यागी ने बताया कि इस दौरान हवन पूजन में लोगों ने आहुति दी व प्रसाद वितरित किया गया। गांव थल इनायतपुर में भी शोभायात्रा निकली गई।