फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Biodiversity park to be built in 40 hectares, Rs 6 crore released

Bulandshahar News: 40 हेक्टेयर में बनेगा जैव विविधता पार्क, छह करोड़ रुपये जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Biodiversity park to be built in 40 hectares, Rs 6 crore released
बुलंदशहर। जिले को नमामि गंगे योजना से राजघाट में जैव विविधता पार्क बनाने की सौगात मिली है। 40 एकड़ भूमि में बनने वाले इस पार्क को विकसित करने के लिए छह करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी प्राप्त हो गई है। इसके लिए वन विभाग ने जमीन चिह्नित कर काम शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। डीएफओ के अनुसार इसका निर्माण जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नरौरा क्षेत्र के रामघाट में बनने वाले इस जैव विविधता पार्क में नेजर ट्रेल, प्राकृतिक ग्रीन हट्स व गोल हट्स का भी निर्माण किया जाएगा। पक्षियों के लिए घोसले बनाए जाएंगे। साथ ही पर्यटकों के बैठने के लिए सुंदर हट्स, सीमेंट की बेच आदि लगाई जाएगी। पार्क में पक्षी बिहार बनाना भी प्रस्तावित है। तितली पार्क में झील बना कर तितलियों के अनुकूल अलग प्रजातियों के पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। पार्क के अंदर अलग-अलग वाटिकाएं बनाई जाएंगी। जहां पर बेल, बरगद, आंवला, अशोक, पीपल, खैर, पतास, पीपल, गूलर, आंवला, शीशम, वनीला, बांस, बरगद पाकड, सीठा, बेल, अर्जुन, कमद, आम, महुवा सहित अन्य अनेक प्रकार पौधे रहेंगे। यह सभी पौधे मौसम के अनुकूल होंगे तो साथ ही प्राकृतिक हरियाली पर्यटकों को भी खूब लुभाएंगी। अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पार्क के विकसित होने पर विद्यार्थियों और प्रकृति प्रेमियों को शोध कार्य करने में काफी फायदा होगा, जो यहां पर जैव विविधता के अलावा वनस्पति और औषधीय आदि पौधाें का अध्ययन कर सकेंगे।
विज्ञापन

-
पार्क की शान बनेगा 500 वर्ष से अधिक पुराना बरगद का पेड़
डीएफओ के अनुसार इस जैव विविधता पार्क की शान 500 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ बनेगा। इस पेड़ के चारों ओर ही पार्क के लिए 40 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इस पेड़ का हाल ही में बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया प्रयागराज सेंटर के वैज्ञानिकों ने रोमानिया के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर पता लगाने का दावा किया है। कार्बन डेटिंग के जरिए इसकी उम्र 500 वर्ष पाई गई है। जिस समय इस बरगद के पेड़ की उम्र का खुलासा किया था, उसी समय विभाग ने यहां पर पार्क बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए नमामि गंगे से मंजूरी के साथ राशि भी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रामघाट में बनने वाले जैव विविधता पार्क को विकसित करने के लिए तैयारी लगभग पूरी है। यह पार्क 500 साल पुराना बरगद के पेड़ की शान बनेगा। इस पेड़ को सुरक्षित रखने के लिए भी जरूरी काम किए जाएंगे। पार्क को जल्द विकसित कर लिया जाएगा। - विनीता सिंह, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed