फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bills outstanding, electricity connections of 1.5 lakh consumers will be cut

Bulandshahar News: बिल बकाया, डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Bills outstanding, electricity connections of 1.5 lakh consumers will be cut
हाईडिल कालोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय।संवाद
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम का जिले के तीन लाख उपभोक्ताओं पर करीब 416 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। ऐसे में दस हजार से अधिक बकाया वाले करीब डेढ़ लाख बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


आठ नवंबर से 16 जनवरी तक जिले में ओटीएस योजना के तहत बिजली निगम के बकायेदारों को सरचार्ज पर छूट दी गई थी। इस दौरान एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने 1.05 अरब रुपये का बिल जमा कराया था। जबकि अब भी तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर करीब 416 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। योजना समाप्त होने से पहले अधिकारियों ने 16 जनवरी के बाद जिले में बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाने की चेतावनी दी लेकिन तीन सप्ताह बीतने के बाद भी बड़े स्तर पर अभियान नहीं चलाया गया है। अब जिले में बकायेदारों के कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए खंड के अधिकारी सबसे पहले अधिक लाइनलॉस वाले बिजलीघर के क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन




बड़े बकायेदारों पर पहले होगी कार्रवाई

ऊर्जा निगम के 10 हजार से अधिक बकाया बिल वाले करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं पर पहले कार्रवाई की जाएगी। अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में रहने वाले इन बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारी योजना तैयार करने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस फोर्स को साथ लेकर अब बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही कनेक्शन काटने के बाद भी बिजली प्रयोग करने पर उनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






अभी तक नहीं चलाया गया है अभियान
बिजली निगम के अधिकारियों ने बकायेदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने का अभियान पिछले छह माह से नहीं चलाया है। जिसके चलते ओटीएस योजना के दौरान भी 10 हजार से अधिक बकाया बिल वाले करीब 39 फीसदी बकायेदारों ने ही बिल जमा किया है। जबकि 10 हजार से कम बकाया बिल वाले 61 फीसदी उपभोक्ताओं ने अपना बिल जमा किया है।

23 फीसदी बकायेदारों ने ही जमा किया बिल
ओटीएस योजना के तहत सबसे खराब स्थिति शहरी खंड की है। स्थिति यह है कि शहर के कुल 26048 बकायेदारों में से मात्र 23.04 फीसदी बकायेदारों ने ही अपना बिल जमा किया था। जबकि जिले के नौ खंडों में से केवल सिकंदराबाद खंड ही ऐसा रहा, जिसमें कुल 26763 बकायेदारों में से 52.06 फीसदी बकायेदारों ने अपना बिल जमा किया। शेष सात खंडों में अधिकारी 50 फीसदी से कम ही बकायेदारों से बिल की वसूली कर पाए। इनमें शहरी, खुर्जा और पंचम खंड की प्रगति जिले में सबसे खराब पाई गई थी।






कनेक्शन काटने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाता है और इसका आंकड़ा देना संभव नहीं है। बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जल्द योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। - एके जायसवाल, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed