फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bike thief gang

बाइक चोर गिरोह से 14 बाइक बरामद, चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
bike thief gang
बाइक चोर गिरोह से 14 बाइक बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा देहात पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 बाइक और तीन बाइकों के इंजन बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक आरोपी चोरी की बाइक के पुर्जे अलग कर उन्हें बेचता था, जबकि तीन आरोपी बाइक चोरी कर उसे बेचते थे। गिरफ्तार एक आरोपी पर गाजियाबाद और मेरठ के विभिन्न थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।
सोमवार की रात खुर्जा देहात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि वाहन चोरी करने वाले चार आरोपी चोरी की बाइकों को लेकर बेचने की फिराक में गांव किर्रा की ओर जाने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों का इंतजार किया। इस दौरान चार आरोपी बाइक लेकर मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वापस भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए उन्हें दबोच लिया। एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान अफजाल निवासी जली कोठी पप्पू पनवाड़ी वाली गली मेरठ, नदीम कुरैशी निवासी मस्जिद गम्यूर वाली गली मेरठ, फुरकान निवासी खुशहाल नगर मेरठ और जुनैद निवासी छोटी मस्जिद खुर्जा देहात के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 14 बाइक व तीन बाइकों के इंजन बरामद किए। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह दिल्ली, मेरठ और अलीगढ़ से बाइक चोरी कर जुनैद को बेचते थे। जुनैद खुर्जा में पेट्रोल पंप के पास एक दुकान किराए पर लेकर बाइक मिस्त्री का काम करता है। जुनैद ने पुलिस को बताया कि वह चोरी की बाइक के पुर्जे अलग करते हुए उन्हें बेच देता है। पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर उसकी दुकान पर छापेमारी की तो वहां से भी तीन चोरी की बाइकें बरामद हुईं। पुलिस की जांच के बाद पांच बाइकों के मालिक और संबंधित क्षेत्र में दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट की जानकारी पुलिस को मिल गई है, जबकि शेष की जांच जारी है।
विज्ञापन

अफजाल है पुराना शातिर, लगेगी गैंगस्टर
गिरोह का सदस्य अफजाल शातिर चोर है। आरोपी पर गाजियाबाद और मेरठ के विभिन्न थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के गिरोह बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने के कारण एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही आरोपियों को पकड़ने वाले खुर्जा देहात कोतवाली निरीक्षक जयकरण सिंह, नरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, पंकज राणा, प्रवेश बैसला, गौरव राठोर, धर्मवीर सिंह, नीरज धामा को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ रिश्तेदारी में रह रहे थे आरोपी
बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार मेरठ निवासी तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल अलीगढ़ में रह रहे थे। पहले वह दिल्ली में फल बेचने का काम करते थे, लेकिन पिछले दिनों मेरठ में एक मामले में उनके खिलाफ एफआईआर हुई तो परिजनों ने उन्हें एक रिश्तेदारी में अलीगढ़ भेज दिया। जिसके बाद उन्होंने अलीगढ़ में अपना गिरोह बनाया और बाइक चोरी करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed