{"_id":"657dea7c87374d1d08090a7a","slug":"bike-rider-death-by-car-collision-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-1549-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी लाला (35) पुत्र मास्टर की शुक्रवार रात नेशनल हाईवे-34 पर कार की टक्कर से मौत हो गई। लाला की मौत से उसके परिवार में मातम छाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाला समारोह में ढोल बजाने का काम करता था। शुक्रवार रात वह किसी कार्यक्रम में काम करके बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे-34 पर भटपुरा कट के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लाला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल अवस्था में लाला को अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कायस्थवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी रवि वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद