फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bhai dooj

इस दुनिया में सबसे प्यारा भाई-बहन का प्यार है...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bhai dooj
नगर के वैद्यजी वाली गली में भाई दूज पर भाइयों को गोला देतीं बहनें। - फोटो : BULANDSHAHR
इस दुनिया में सबसे प्यारा भाई-बहन का प्यार है...
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाई दूज का त्योहार शनिवार को जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने मंगल तिलक कर भाइयों के दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन देने के साथ उपहार भेंट किए।
सुबह से ही भाइयों के तिलक का सिलसिला शुरू हो गया था। बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए उपवास रखा। इसके बाद तिलक कर भाइयों का मुंह मीठा कराया और आरती उतारी। कुछ भाई तिलक करवाने बहनों के यहां गए तो कई बहनें अपने भाइयों के यहां भी गईं। सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक भीड़ नजर आई। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है, इसलिए बड़ी संख्या में भाई-बहन यमुना में स्नान करने मथुरा-वृंदावन भी गए। मान्यता है कि इस दिन भाई-बहन का साथ-साथ यमुना स्नान करना, तिलक लगवाना, बहन के घर जाकर भोजन करना अति शुभ और विशेष फलदायी होता है। बहनें भाई की दीर्घायु के लिए पूजा करती हैं। बहनों ने भाई के साथ भाभी और भतीजों को भी नारियल और मिष्ठान भेंट किए।
विज्ञापन

खूब बिके मिष्ठान और गोला
जिलेभर में भाई दूज पर बाजारों में मिष्ठान और गोला आदि की खूब बिक्री हुई। सुबह से ही बाजारों में किराने की दुकानों पर बहनों की भीड़ लगी रही। बाजारों के अलावा सड़क किनारे और गांवों में भी मिष्ठान की दुकानें लगीं, जिनसे बहनों ने मनपसंद मिष्ठान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed