फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   besides Bulandshahr, SP candidates decided in all blocks.

बुलंदशहर को छोड़ सभी ब्लॉकों से सपा प्रत्याशी तय

Sat, 23 Jan 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 23 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
besides Bulandshahr,  SP candidates decided in all blocks.
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सपा ने प्रत्याशी घोषित कर सियासी बिसात पर चाल चल दी है। सपा आलाकमान ने शनिवार को 16 में से 15 ब्लॉकों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


बुलंदशहर सीट पर बाद में प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। सपा ने डिबाई से खनन कारोबारी को प्रत्याशी बनाया है। गुलावठी ब्लॉक में युवा के जिलाध्यक्ष बादल यादव ने अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा था।
विज्ञापन


बादल यादव की वकालत पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर कर रहे थे। जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर और एमएलसी जितेंद्र यादव की सिफारिश के आधार पर गुलावठी में किरनपाल देवली को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदराबाद में बलबीर सिंह भाटी अपने पुत्र के लिए टिकट मांग रहे थे। प्रभारी मंत्री राम सकल गुर्जर इसकी सिफारिश में थे। यहा बलबीर भाटी के पुत्र की बजाय पुष्पेंद्र भाटी को सपा ने पुष्पेंद्र भाटी को मैदान में उतारा है।


सूत्रों का कहना है कि प्रभारी मंत्री सिकंदराबाद का मसला सपा मुखिया मुलायम सिंह के दरबार में ले जा सकते हैं। शिकारपुर ब्लाक में विधायक मुकेश शर्मा, गुडडू पंडित और जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर एक पाले में खड़े नजर आए।

जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने बताया कि शिकारपुर सीट से कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर राकेश को लड़ाना चाहते थे।
वे आला कमान पर दबाव भी बना रहे थे।

उनकी भी नहीं चल पाई। सपा ने शिकारपुर से शकुंतला वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। शकुंतला के पक्ष में विधायक बंधु और जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर थे।

अनूपशहर    मीनू सिंह
अरनिया    अमित कुमार
खुर्जा    मोहित चौधरी
डिबाई    विकास यादव
दानपुर    मंजू सिंह
अगौता    जय
गुलावटी    किरनपाल देवली
बुलंदशहर    घोषित नहीं
लखावटी    कविता देवी
पहासू    शेषाद्री बघेल
शिकारपुर    शकुंतला वर्मा
सिकंदराबाद    पुष्पेंद्र भाटी
ऊचागांव    रहमत खान
जहांगीराबाद     मायादेवी
बीबीनगर    ज्योति देवी   
स्याना    पुष्पेंद्र यादव

बीबीनगर से हिस्ट्रीशीटर की पत्नी मैदान में

बीबीनगर से सपा ने हिस्ट्रीशीटर मांगे की पत्नी ज्योति देवी को चुनाव मैदान में उतारा है। डिबाई से खनन कारोबारी विकास यादव को टिकट दिया गया है। स्याना से रहमत खान के टिकट को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

पार्टी उम्मीदवारों को संगठन मजबूती से चुनाव लड़ाएगा। 15 प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं। बुलंदशहर का प्रत्याशी बाद में तय होगा। संगठन एकजुट होकर सभी कंडीडेट्स को विजय दिलवाएगा। - दिनेश गुर्जर,  जिलाध्यक्ष, बुलंदशहर

एक एक कंडीडेट को मजबूती से लड़ाया जाएगा। जिलाध्यक्ष और हमने जीत की चाल चल दी है। सात फरवरी को हर ब्लाक में सपा का कंडीडेट जीत का ताज पहनेगा।-गुडडू पंडित, विधायक, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed