फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Be sure to come to check your name... the voter list will be read out

Bulandshahar News: अपना नाम देखने जरूर पहुंचें... पढ़कर सुनाई जाएगी वोटर लिस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूचियों में बड़े स्तर पर फेरबदल होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में नई मतदाता सूची में आपका नाम है अथवा नहीं यह जानने के लिए 18 जनवरी को अपने बूथ पर जरूर पहुंचें।
विज्ञापन

मतदाता सूची को त्रुटिविहीन बनाने, पात्र मतदाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाने के उद्देश्य से रविवार को जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 3031 बूथों पर बीएलओ मतदाताओं को आलेख निर्वाचन नामावली पढ़कर सुनाएंगे।
विज्ञापन

सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बीएलओ बूथ पर उपस्थित रहेंगे। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जनपद में चार लाख तीन हजार,359 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट गए थे। अब जनपद में 22,60,349 मतदाता हैं। वहीं, एक लाख 80 हजार मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आगामी रविवार को जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों के 3031 बूथ पर विशेष शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ सभी बूथों पर आलेख निर्वाचन नामावली के साथ सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। समस्त बीएलओ अपने-अपने बूथ पर निर्वाचक नामावली को पढ़कर मतदाताओं को सुनाएंगे।
बीएलओ मतदाताओं को अपने बूथ पर अनुपस्थित, मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट मतदाताओं बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान बीएलओ द्वारा दावे, आपत्ति के संबंध में फार्म नंबर छह, छह-ए, सात,आठ घोषणा पत्र सहित प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान समस्त सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बूथों का निरीक्षण कर जानकारी लेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय रानितिक दलों, ग्राम प्रधान, पार्षद,वार्ड सदस्य, बूथ लेवल एजेंट,स्थानीय गणमान्य लोगों से मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सहयोग की अपील की है। साथ ही मतदाताओं से अपील की है कि बूथ पर पहुंचकर सूची में अपने, परिजनों के नाम को चेक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed