{"_id":"642b04cb25b0bbafa3075c87","slug":"bcom-girl-student-murder-case-bulandshahr-news-c-30-1-69743-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम छात्रा हत्याकांड : गला दबाकर की थी हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम छात्रा हत्याकांड : गला दबाकर की थी हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र के कनैनी वेदरामपुर गांव में बीकॉम छात्रा के घर के बाहर मिले शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें छात्रा का गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं परिजनों की ओर से सोमवार को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति व जनजाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
कनैनी वेदरामपुर गांव में शनिवार सुबह करीब छह बजे 17 वर्षीय शीतल का शव उसके घर के पीछे स्थित गली में मिला था। शीतल रात को परिवार के साथ सोई थी, मगर सुबह गली में शव मिला था। ऐसे में पुलिस की तीन टीम जांच में जुट गई थीं। हालांकि मामले में परिजनों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई थी। दरअसल शव से कुछ दूरी पर ही एक पेड़ के पास रस्सी टूटी हुई पड़ी थी। ऐसे में पुलिस व परिजन आत्महत्या और हत्या के बीच असमंजस में थे। वहीं रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी का गला दबाने की पुष्टि हुई, अभी भी हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। सोमवार सुबह शीतल के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया कि शनिवार रात डेढ़ बजे उसकी बेटी शीतल को कमौना गांव निवासी संदीप कश्यप और कनैनी गांव निवासी अरुन बहाने से घर से बाहर ले गए। जहां दोनों ने मिलकर शीतल की हत्या कर दी।
सीओ डिबाई भास्कर मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर अरुन और संदीप के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई है। वहीं अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा।