{"_id":"585eb7bc4f1c1b1917e3ac48","slug":"banks-closed-atm-engaged-in-a-long-line-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक बंद, एटीएम में लगी लंबी लाइन, लोग परेेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक बंद, एटीएम में लगी लंबी लाइन, लोग परेेशान
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित पीएनबी के एटीएम पर लगी ग्राहकों की लाइन।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक बंद होने के चलते शनिवार को एटीएम पर रुपये निकालने को मारामारी मची रही। स्थिति यह रही कि दोपहर बाद तक अधिकतर एटीएम कैशलैस हो गए। जिसके चलते घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को रुपये नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
बता दें कि नोटबंदी को 45 दिन हो गए हैं। जब से 500-1000 के नोट बंद हुए हैं तब से लेकर अब तक बैंकों में लाइन नहीं टूट रही और एटीएम पर भी भीड़ लगी रहती है। बैंकों में स्थिति यह रही कि किसी को दो तो किसी को चार हजार मिल रहे हैं। यह अलग बात है कि कुछ बैंकों में निर्धारित की गई राशि दी जा रही है।
विज्ञापन
मगर, वह भी कभी-कभार ही मिलती है। शनिवार को बैंक बंद होने से लोगों की सुबह से ही एटीएम पर लंबी-लंबी लाइन लग गई। दोपहर होते ही अधिकतर एटीएम कैशलैस हो गए।
विज्ञापन
जिसके चलते लाइन में घंटों से लगे लोग मासूस लौटे।
पूरा दिन लोगों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर चक्कर लगाते देखा गया। सिविल लाइन स्थित और लल्लबाबू चौराहा स्थित पीएनबी सहित अन्य बैंकों के एटीएम पर लाइन देखी गई। लोगों का कहना है कि दो दिन तक उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रुपये नहीं होने केे कारण वह अपने जरूरी काम भी नहीं कर पाएंगे। वहीं एटीएम में लगे लोगों की लाइन सड़क तक पहुंचने जाम की स्थिति रही। दूसरी ओर अधिकतर बैंक खासकर निजी बैंक एटीएम में रुपये नहीं डाल रहे।
जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि निजी बैंकों के कई एटीएम ऐसे हैं, जहां पर कई-कई दिन तक रुपये नहीं डाले जा रहे। यदि इसी तरह का हाल रहा तो समस्या और बढ़ जाएगी।