{"_id":"58581ba14f1c1b6755e39469","slug":"bank-not-open-until-11-am-the-state-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 बजे तक नहीं खुला बैंक, स्टेट हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 बजे तक नहीं खुला बैंक, स्टेट हाईवे किया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर मार्ग स्थित इलाहाबाद बैंक सोमवार को 11 बजे तक नहीं खुला तो गुस्साए ग्राहकों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिला खातेदारों ने बैंक मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी महिलाओं की नोकझोंक हुई।
उधर, बुगरासी में इलाहाबाद बैंक के खुलते ही उपभोक्ताओं को पता चला कि कैश नहीं है तो उनका गुस्सा भड़क गया। इसके चलते बैंक को बंद करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सोमवार को इलाहाबाद बैंक पर सुबह 5 बजे से खातेदार लाइन में खड़े थे। करीब 11 बजे तक भी जब बैंक नहीं खुला तो खातेदार भड़क गए और स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। खातेदार असगरी, बिलकीस, शमशाद, बानो, यासीन अहमद, जमील, राजकुमार, शाहिद अली, लियाकत अली, अहसान व सरफराज ने बताया कि सुबह से ही वह लाइन में लगे थे लेकिन 11 बजे तक बैंक नहीं खोला गया। जाम की सूचना पर एसआई नीरज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान गुस्साई महिला खातादारों से पुलिसकर्मियों की नोकझोंक भी हुई। उधर, बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंक में कैश खत्म हो गया है। कैश आते ही वितरण कर दिया जाएगा। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक में भी कैश न होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।